Saurabh Pandey | July 12, 2026 | 05:00 PM IST | 4 mins read
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) की परीक्षा 24 से 28 जुलाई और प्रथम वर्ष (सत्र 2025-27) की परीक्षा 31 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक आयोजित करने का शेड्यूल जारी किया है।

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम के ट्रेनिंग सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष तथा सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष के बाह्य विषयों की परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। अरवल जिला को छोड़कर राज्य के शेष सभी जिलों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
समिति द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 24 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक चलेंगी। वहीं, प्रथम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन 31 जुलाई 2026 से 7 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। यह परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।
बिहार डीएलएड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट deled.biharboardonline.org पर 13 जुलाई 2026 से उपलब्ध रहेंगे। संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे और अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ इसे परीक्षार्थियों को सौंपना सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षा की तिथि एवं दिन | प्रथम पाली (सुबह 9:30 से 12:45 बजे/ 11:45 बजे तक) (कूल ऑफ टाइम - सुबह 9:30 से 9:45 बजे तक) | द्वितीय पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे/ 4:15 बजे तक) (कूल ऑफ टाइम - दोपहर 2बजे से 2:15 बजे तक) |
24.07.2026 (शुक्रवार) | S-1: समकालीन भारतीय समाज में शिक्षा (समय - सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक) | S-2: संज्ञान, सीखना और बालविकास (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक) |
25.07.2026 (शनिवार) | S-4: स्वयं की समझ (समय - सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक) | S-5: विद्यालय में स्वास्थ्य, योग एवं शारीरिक शिक्षा (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक) |
27.07.2026 (सोमवार) | S-6: अंग्रेजी का शिक्षण शास्त्र (प्राथमिक स्तर) (समय - सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक) | S-7: गणित का शिक्षण शास्त्र-2 (प्राथमिक स्तर) (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक) |
28.07.2026 (मंगलवार) | S-8: हिन्दी का शिक्षण शास्त्र-2 (प्राथमिक स्तर) (समय - सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक) | S-9: उच्च-प्राथमिक स्तर वर्ग (6-8) किसी एक विषय का शिक्षण शास्त्र (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक) |
परीक्षा की तिथि एवं दिन | प्रथम पाली (सुबह 9:30 से 12:45 बजे/ 11:45 बजे तक) (कूल ऑफ टाइम - सुबह 9:30 से 9:45 बजे तक) | द्वितीय पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे/ 4:15 बजे तक) (कूल ऑफ टाइम - दोपहर 2बजे से 2:15 बजे तक) |
31.07.2026 (शुक्रवार) | F-1: समाज, शिक्षा और पाठ्यचर्या की समझ (समय - सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक) | F-2: बचपन और बालविकास (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक) |
01.08.2026 (शनिवार) | F-3: प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (समय - सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक) | F-4: विद्यालय संस्कृति, परिवर्तन और शिक्षक विकास (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक) |
03.08.2026 (सोमवार) | F-5: भाषा की समझ तथा आरम्भिक भाषा विकास (समय - सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक) | F-6: शिक्षा में जेंडर एवं समावेशी परिप्रेक्ष्य (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक) |
05.08.2026 (बुधवार) | F-7: गणित का शिक्षण शास्त्र-1 (प्राथमिक स्तर) (समय - सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक) | F-8: हिन्दी का शिक्षण शास्त्र-1 (प्राथमिक स्तर) (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक) |
06.08.2026 (गुरुवार) | F-9: Proficiency in English (समय - सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक) | F-10: पर्यावरण अध्ययन का शिक्षण शास्त्र (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक) |
07.08.2026 (शुक्रवार) | F-11: कला समेकित शिक्षा (समय - सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक) | F-12: शिक्षा में सूचना एवं संचार तकनीकी (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक) |
छात्र अब अपने संबंधित स्कूलों से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और दूसरे डॉक्यूमेंट्स ले सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट घोषित होने के बाद, बोर्ड ने अब प्रिंटेड मार्कशीट स्कूलों तक पहुंचा दी हैं।
Santosh Kumar