LiveTrusted Source Image

RE-NEET Result 2026 LIVE: नीट का रिजल्ट कब आएगा? एनटीए ने दिए संकेत, फाइनल आंसर-की जल्द; लेटेस्ट अपडेट, कटऑफ

Santosh Kumar | July 13, 2026 | 10:15 AM IST | 1 min read

उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग-इन करके स्कोर, परसेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकेंगे।

Back

NEET Rank & College Predictor

Predict your NEET 2026 rank instantly & check your MBBS/BDS admision chances

Try Now
रीनीट का रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
रीनीट का रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

RE-NEET Result 2026 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नीट यूजी 2026 का रिजल्ट इस सप्ताह जारी करेगी। रीनीट का रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। इससे पहले, टेस्टिंग एजेंसी की ओर से अपेक्षित नीट रिजल्ट डेट 2026 की घोषणा की गई। एनटीए के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि नीट 2026 का रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा।

एनटीए केअधिकारी ने बताया कि मूल्यांकन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और एकेडमिक सेशन समय पर शुरू होगा। लाखों उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। नीट 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को हुई।

NEET Final Answer Key 2026: नीट फाइनल आंसर-की पीडीएफ जल्द

25 जून को प्रोविजनल नीट आंसर की जारी की गई और 28 जून तक आपत्तियां स्वीकार की गई। लगभग 10,000 चुनौतियों की समीक्षा की जा रही है। एक्सपर्ट्स द्वारा आपत्तियों की जांच के बाद नीट फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

नीट फाइनल आंसर-की के आधार पर नतीजे तैयार किए जाएंगे। ओएमआर शीट और रिकॉर्ड किए गए जवाब भी जल्द ही अपलोड किए जाने की उम्मीद है। नीट फाइनल आंसर की जारी होने के बाद नीट स्कोरकार्ड उपलब्ध होगा।

Also readRE-NEET Result Date 2026 LIVE: री नीट रिजल्ट कब आएगा? ओएमआर शीट रिलीज़ डेट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट!

RE-NEET Result 2026: रीनीट रिजल्ट के बाद काउंसलिंग

उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग-इन करके स्कोर, परसेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकेंगे। रिजल्ट पीडीएफ में टॉपर्स की लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स भी शामिल होंगे।

रिजल्ट के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी 15% ऑल इंडिया कोटा के लिए शेड्यूल जारी करेगी। राज्य स्तर पर 85% सीटों के लिए अलग से काउंसलिंग होगी। एमबीबीएस/बीडीएस व अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन जल्द शुरू होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

रीनीट का रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीट रिजल्ट, फाइनल आंसर-की, कटऑफ और एमसीसी काउंसलिंग 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।

July 13, 2026 | 10:15 AM IST

NEET UG Result Date 2026: नीट यूजी रिजल्ट की तारीख 2026

नीट यूजी री-एग्जाम 2026 का रिजल्ट 20 जुलाई या उससे पहले घोषित होने की पूरी संभावना है। एनटीए ने इस संबंध में जानकारी दी है। 

July 13, 2026 | 09:45 AM IST

NEET 2026 OMR Sheet Release Date: नीट 2026 ओएमआर शीट जारी होने की तारीख

एनटीए ने री-नीट 2026 ओएमआर शीट जारी करने की कोई आधिकारिक निश्चित तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन यह कभी भी जारी की जा सकती है।

July 13, 2026 | 09:30 AM IST

NEET Result Date 2026: अपेक्षित नीट रिजल्ट डेट 2026

टेस्टिंग एजेंसी की ओर से अपेक्षित नीट रिजल्ट डेट 2026 की घोषणा की गई। एनटीए के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि नीट 2026 का रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा।

July 13, 2026 | 09:29 AM IST

RE-NEET Result 2026 Kab Aaega: नीट 2026 का रिजल्ट कब आएगा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नीट यूजी 2026 का रिजल्ट इस सप्ताह जारी करेगी। रीनीट का रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications