Santosh Kumar | July 16, 2026 | 10:24 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग-इन करके स्कोर, परसेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने री-नीट 2026 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 21 जून को हुई इस दोबारा परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अब अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर, परसेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) और दूसरी जानकारी लॉगिन क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि) का इस्तेमाल करके देखी जा सकती है।
परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,440 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालीफाई हुए हैं।
एनटीए ने टॉप ऑल इंडिया रैंकर्स (एआईआर) की लिस्ट भी जारी कर दी है। टॉपर्स के नाम, स्कोर और रैंक रिजल्ट पीडीएफ में उपलब्ध हैं। इस साल भी कई छात्रों ने 700 से अधिक मार्क्स हासिल करके शानदार प्रदर्शन किया है।
एनटीए की ओर से नीट यूजी कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ भी जारी कर दिए गए हैं। जनरल/ईडबल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए कट-ऑफ 50वें परसेंटाइल पर, ओबीसी/एससी/एसटी कैंडिडेट्स के लिए 40वें परसेंटाइल तय किया गया है।
जो कैंडिडेट्स क्वालीफाई कर चुके हैं, वे अब मेडिकल काउंसलिंग की तैयारी कर सकते हैं। एमसीसी शीघ्र ही 15% ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा। राज्य स्तर पर 85% सीटों के लिए अलग प्रक्रिया चलेगी।
Also readNEET UG 2027: नीट परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने की तैयारी, नए नियमों के साथ होगा एग्जाम, घटेंगे सेंटर्स
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए नीट यूजी 2026 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
देश भर में 5,440 से अधिक सेंटर्स पर 21 जून को दोबारा परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। 3 मई को हुई मूल परीक्षा को पेपर लीक की शिकायतों के बाद रद्द कर दिया गया था। अब, नीट स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव कर दिया गया है।