Trusted Source Image

AIAPGET 2026 Registration: अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 22 अगस्त को एग्जाम

Santosh Kumar | July 10, 2026 | 04:04 PM IST | 2 mins read

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget के माध्यम से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 22 अगस्त को किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 22 अगस्त को किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget के माध्यम से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। यह परीक्षा आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी और योग व प्राकृतिक चिकित्सा में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स (एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा) में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।

एआईएपीजीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 से 30 जुलाई तक किए जा सकते हैं। परीक्षा शुल्क भी 30 जुलाई को रात 11:59 बजे तक जमा किया जा सकता है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो 1 और 2 अगस्त को खुलेगी।

ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट हेतु जनरल/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क लगभग ₹2,700, जनरल-ईडबल्यूएस के लिए ₹2,450 और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए ₹1,800 है।

AIAPGET Exam Date 2026: परीक्षा 22 अगस्त को सीबीटी मोड में

एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा शहर की जानकारी वाली पर्ची और एडमिट कार्ड बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा 22 अगस्त को कंप्यूटर-आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।

इसमें 120 मिनट में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 480 अंकों के होंगे। परीक्षा देश भर के लगभग 122 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा।

Also readRE-NEET Result Date 2026 LIVE: री नीट रिजल्ट कब आएगा? ओएमआर शीट रिलीज़ डेट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट!

AIAPGET 2026 Registration: एआईएपीजीईटी आवेदन संबंधी निर्देश

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सूचना पुस्तिका में दी गई पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य सभी नियमों को ध्यान से पढ़ें। केवल आवेदन भरने या परीक्षा में शामिल होने से ही प्रवेश का अधिकार सुनिश्चित नहीं होगा।

उम्मीदवारों की योग्यता की जांच संबंधित काउंसलिंग द्वारा सही समय पर की जाएगी। एग्जाम फीस केवल ऑनलाइन भरी जा सकती है। आवेदन पूरा करने के बाद, कन्फर्मेशन पेज और फीस भुगतान की रसीद अपने पास रखें।

किसी भी जानकारी या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क से फोन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या aiapget@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications