LiveTrusted Source Image

UGC NET Answer Key 2026 LIVE: यूजीसी नेट जून प्रोविजनल आंसर-की जल्द @ugcnet.nta.nic.in, जानें लेटेस्ट अपडेट

Santosh Kumar | July 8, 2026 | 11:30 AM IST | 2 mins read

यूजीसी नेट आंसर-की 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

एनटीए ने 22 से 30 जून तक यूजीसी नेट जून 2026 सेशन की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनटीए ने 22 से 30 जून तक यूजीसी नेट जून 2026 सेशन की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

UGC NET Answer Key 2026 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 22 से 30 जून तक यूजीसी नेट जून 2026 सेशन की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की है। 87 विषयों के लिए लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की गई। अब सभी उम्मीदवार प्रोविजनल यूजीसी नेट आंसर की पीडीएफ का इंतजार कर रहे हैं, जिसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।

यूजीसी नेट आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। यूजीसी नेट 2026 परीक्षा एनटीएस द्वारा देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित की गई।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए लगभग 7 से 8 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया। परीक्षा में असल में लगभग 7 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। एनटीए रिजल्ट और फाइनल आंसर की के साथ यूजीसी नेट कटऑफ जारी करती है।

NTA UGC NET Provisional Key: यूजीसी नेट आंसर की कब आएगी?

कैंडिडेट्स प्रोविजनल यूजीसी नेट आंसर की के आधार पर अनुमानित स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं। आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, और इसी फाइनल की के आधार पर नतीजे घोषित किए जाएंगे।

एनटीए द्वारा जुलाई के तीसरे सप्ताह (लगभग 13–20 जुलाई) तक प्रोविजनल आंसर की जारी किए जाने की संभावना है। आंसर की के साथ, उम्मीदवारों की यूजीसी नेट रिस्पॉन्स शीट और मास्टर क्वेश्चन पेपर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Also readRE-NEET Result Date 2026 LIVE: री-नीट रिजल्ट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट! नीट रिफंड कब तक आएगा?

NTA UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट आंसर की कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूजीसी नेट 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, यूजीसी नेट आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
  • यूजीसी नेट आंसर की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • अंकों की गणना करें और आंसर-की डाउनलोड करें।

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंकों की आवश्यकता होती है, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 35% अंकों की आवश्यकता होती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

सभी उम्मीदवार प्रोविजनल यूजीसी नेट आंसर की पीडीएफ का इंतजार कर रहे हैं, जिसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। यूजीसी नेट 2026 आंसर-की से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।

July 8, 2026 | 11:30 AM IST

UGC NET Question Paper 2026: यूजीसी नेट प्रश्न पत्र 2026 जल्द

उम्मीदवार अपना प्रश्न पत्र और विषय-वार यूजीसी नेट उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में लॉग-इन विवरण का उपयोग करके डाउनलोड कर सकेंगे। 

July 8, 2026 | 11:00 AM IST

UGC NET June 2026 Answer Key: यूजीसी नेट जून 2026 आंसर की पीडीएफ प्रारूप में

यूजीसी नेट जून 2026 प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पांस शीट पीडीएफ प्रारूप में एनटीए द्वारा यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाएगी।

July 8, 2026 | 10:28 AM IST

UGC NET Answer Key Release Date: प्रोविजनल यूजीसी नेट आंसर की पीडीएफ जल्द

उम्मीदवार प्रोविजनल यूजीसी नेट आंसर की पीडीएफ का इंतजार कर रहे हैं, जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा। एनटीए ने यूजीसी नेट आंसर की रिलीज डेट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

July 8, 2026 | 10:27 AM IST

UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट आंसर की रिलीज डेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 22 से 30 जून तक यूजीसी नेट जून 2026 सेशन की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की। एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर-की 2026 जारी करेगी। 

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications