Trusted Source Image

RSSB Forester Exam 2026: फॉरेस्टर एप्लीकेशन में सुधार की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू, जानें लास्ट डेट, फीस

Santosh Kumar | July 7, 2026 | 06:13 PM IST | 1 min read

उम्मीदवार राजस्थान एसएसओ पोर्टल के जरिए आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। वनपाल भर्ती परीक्षा में उपस्थिति 75% से अधिक दर्ज की गई।

आरएसएसबी फॉरेस्टर आवेदन सुधार विंडो 10 से 16 जुलाई के बीच सक्रिय रहेगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरएसएसबी फॉरेस्टर आवेदन सुधार विंडो 10 से 16 जुलाई के बीच सक्रिय रहेगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन में अंतिम सुधार की प्रक्रिया के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार, जिनके आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि रह गई है, वे इस प्रक्रिया के दौरान सुधार कर सकते हैं। आरएसएसबी फॉरेस्टर आवेदन सुधार विंडो 10 से 16 जुलाई के बीच सक्रिय रहेगी।

आरएसएसबी ने 259 फॉरेस्टर पदों (सीधी भर्ती) के लिए 6 जनवरी से 4 फरवरी तक आवेदन मांगे थे। भर्ती परीक्षा 28 जून को आयोजित की गई। अब बोर्ड ने उम्मीदवारों को अपने आवेदन में बदलाव करने का आखिरी मौका दिया है।

RSSB Forester Exam 2026: आवेदन सुधार की तिथि व शुल्क

10 से 16 जुलाई (रात 11:59 बजे तक) के बीच, उम्मीदवार ₹300 का शुल्क देकर अपनी कैटेगरी, सब-कैटेगरी, जेंडर और वैवाहिक स्थिति में बदलाव कर सकते हैं। किसी अन्य जानकारी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

तय तारीख के बाद कोई बदलाव या ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in के जरिए आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। वनपाल भर्ती परीक्षा में उपस्थिति 75% से अधिक दर्ज की गई।

Also readRSSB Woman Supervisor Exam 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 24 जुलाई को, शेड्यूल व निर्देश जारी

RSSB Forester Answer Key 2026: राजस्थान वनपाल आंसर-की जल्द

आरएसएसबी की ओर से जल्द ही फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की व प्रश्न पत्र जारी किया जा सकता है। आरएसएसबी वनपाल आंसर-की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी।

राज्य सरकार द्वारा लागू 7वें वेतन आयोग के अनुसार, फॉरेस्टर के पद के लिए वेतनमान 'पे मैट्रिक्स लेवल-8' तय किया गया है। प्रोबेशन पीरियड के दौरान, राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार एक निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications