Saurabh Pandey | July 12, 2026 | 10:32 AM IST | 2 mins read
भारतीय सेना ने अग्निवीर सीईई रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर एआरओ-वाइज मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

नई दिल्ली : भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार 1 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित हुई इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर एआरओ-वाइज जारी की गई मेरिट लिस्ट पीडीएफ में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
भारतीय सेना ने देश भर के विभिन्न आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (AROs) के लिए परिणाम जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों के नाम या रोल नंबर इस मेरिट लिस्ट में शामिल हैं, उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक वेरिफाई कर लें। यदि मेरिट लिस्ट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या विसंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवार तुरंत सहायता के लिए अपने संबंधित आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) से संपर्क करें।
यह परिणाम बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पंजाब सहित कई राज्यों के AROs के लिए जारी किया गया है। यह भर्ती अभियान अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, ट्रेड्समैन, क्लर्क, वीमेन मिलिट्री पुलिस, सिपाही फार्मा और सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट जैसे कई पदों के लिए चलाया जा रहा है।
अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होंगे, जो इस प्रकार हैं-
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 19 जुलाई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar