Saurabh Pandey | July 12, 2026 | 02:01 PM IST | 2 mins read
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके लिए उम्मीदवार 25 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) में शामिल हुए हैं, वे विश्वविद्यालय के आधिकारिक सीयूईटी-आधारित प्रवेश पोर्टल bhucuet.samarth.edu.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे) तक तय की गई है। यह प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के 'कॉमन सीट एलोकेशन' तंत्र का हिस्सा है, जिसके तहत सीयूईटी परिणाम के बाद छात्रों को काउंसलिंग और सीट आवंटन में भाग लेने के लिए अलग से पंजीकरण करना अनिवार्य है।
बीएचयू में एडमिशन चाहने वाले सीयूईटी-पात्र छात्रों के लिए यह रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के दौरान अपने कोर्स और प्रोग्राम की प्राथमिकताओं को बेहद सावधानी से भरें, क्योंकि अंतिम चयन सीयूईटी स्कोर और मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा।
बीएचयू के यूजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा-
Also read IIIT Kota Convocation 2026: आईआईआईटी कोटा की बड़े विस्तार की योजना, 25000 छात्रों को मिलेगी जगह