Abhay Pratap Singh | July 11, 2026 | 05:39 PM IST | 1 min read
यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा।

नई दिल्ली: राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT), उत्तर प्रदेश ने आज से यूपी आईटीआई प्रवेश 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जाकर 11 जुलाई से 4 अगस्त तक यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
यूपी आईटीआई प्रवेश 2026 पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है तथा कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। इसके अलावा, अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
सामान्य, ओबीसी वर्ग के आवेदकों को यूपी आईटीआई रजिस्ट्रेशन फीस 2026 के 250 रुपये और एससी, एसटी को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। यूपी आईटीआई एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने और शुल्क भुगतान के बाद अभ्यर्थियों को 48 घंटे के भीतर आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश के आईटीआई कॉलेजों में अभ्यर्थियों का चयन क्वालिफाइंग परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य के सरकारी और निजी आईटीआई संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी यूपी आईटीआई 2026 प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। प्रिंटआउट लेने के लिए उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 प्रक्रिया चार चरणों में होने की उम्मीद है। अधिक जानकारी के लिए एससीवीटी पोर्टल पर जाएं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी आईटीआई प्रवेश 2026 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं: