Trusted Source Image

NCL Trainee Answer Key 2026: एनसीएल ट्रेनी आंसर की www.nclcil.in पर जारी, 15 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज करें

Abhay Pratap Singh | July 11, 2026 | 04:38 PM IST | 2 mins read

एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर आंसर की 2026 डाउनलोड करने और समय-सीमा के भीतर चुनौतियां दर्ज करने के लिए लॉगिन विंडो में यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

एनसीएल ट्रेनी भर्ती 2026 परीक्षा  कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 6 जुलाई को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एनसीएल ट्रेनी भर्ती 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 6 जुलाई को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नार्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड (NCL) ने आज एसईएमएम ऑपरेटर (ट्रेनी), पैरामेडिकल स्टाफ और ओवरसियर (सिविल) के विभिन्न पदों के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 11 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर जाकर आंसर की जांच सकते हैं।

एनसीएल ट्रेनी आंसर की पर उम्मीदवारों को 15 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। एनसीएल एचईएमएम ऑपरेटर आंसर की 2026 डाउनलोड करने और समय-सीमा के भीतर चुनौतियां दर्ज करने के लिए लॉगिन विंडो में यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “कोई भी सवाल/ जवाब के संबंध में सवाल/ आपत्ति आमंत्रण प्रबंधन 11 जुलाई, 2026 (दोपहर 12:00 बजे) से 15 जुलाई, 2026 (सुबह 11:55 बजे) तक एनसीएल की वेबसाइट पर लाइव किया जाएगा। लिंक उम्मीदवार के व्यक्तिगत लॉगिन पोर्टल में भी उपलब्ध होगा।”

Also readBPSC APO Admit Card 2026: बीपीएससी अभियोजन अधिकारी एडमिट कार्ड जारी, 15 जुलाई को होगी प्रारंभिक परीक्षा

आगे कहा गया कि, अन्य किसी माध्यम से और निर्धारित समय के बाद आए प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और घोषित की जाएगी। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 6 जुलाई को आयोजित किया गया था।

उम्मीदवार एनसीएल ट्रेनी उत्तर कुंजी 2026 की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम की घोषणा अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 577 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार nclcil.in पर जाकर नोटिस जांच सकते हैं।

NCL Trainee Answer Key 2026 Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनसीएल ट्रेनी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एनसीएल की वेबसाइट https://www.nclcil.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, करियर्स - रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
  • भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक खोजे और क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एनसीएल ट्रेनी आंसर की जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications