Trusted Source Image

BPSC APO Admit Card 2026: बीपीएससी अभियोजन अधिकारी एडमिट कार्ड जारी, 15 जुलाई को होगी प्रारंभिक परीक्षा

Abhay Pratap Singh | July 9, 2026 | 03:45 PM IST | 2 mins read

बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजरनेम/ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।

बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर 2026 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर 2026 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार 9 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in के माध्यम से बीपीएससी एपीओ प्री एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 15 जुलाई को पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर एवं नालंदा के 81 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। बिहार एपीओ प्री एग्जाम दो पालियों में सुबह 10:00 बजे - दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे - शाम 04:30 बजे तक आयोजित होगी।

बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजरनेम/ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। बिहार एपीओ हॉल टिकट 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

Also readBPSSC ASI Operation Admit Card 2026: बिहार पुलिस बीपीएसएससी एएसआई ऑपरेशन एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 22 जुलाई को

बीपीएससी ने जारी नोटिस में बताया कि, परीक्षा केंद्र कोड और परीक्षा केंद्र का नाम के संबंध में विस्तृत सूचना 12 जुलाई को डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को बीपीएससी अभियोजन अधिकारी एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो व प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेज लाने होंगे।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले तक की प्रवेश दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 300 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

BPSC Prosecution Officer Pre Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार बीपीएससी एपीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बीपीएससी कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध लॉगिन टैब में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • बीपीएससी एपीओ एडमिट कार्ड 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications