Trusted Source Image

BPSSC ASI Operation Admit Card 2026: बिहार पुलिस बीपीएसएससी एएसआई ऑपरेशन एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 22 जुलाई को

Abhay Pratap Singh | July 7, 2026 | 07:47 AM IST | 2 mins read

बीपीएसएससी एएसआई ऑपरेशन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी या पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन 2026 भर्ती के माध्यम से कुल 462 पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन 2026 भर्ती के माध्यम से कुल 462 पदों को भरा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।

बीपीएसएससी एएसआई ऑपरेशन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी या पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता और परीक्षा दिवस संबंधी निर्देश जांच सकते हैं।

BPSSC Bihar Police ASI Operation Admit Card 2026: परीक्षा तिथि व आवश्यक दस्तावेज

बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन 2026 लिखित परीक्षा 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Also readBPSSC SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस एसआई भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 150 पदों के लिए 9 जुलाई से करें आवेदन

बीपीएसएससी बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन 2026 प्रारंभिक परीक्षा एक पाली में सुबह 11 :00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे है। परीक्षार्थियों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा केंद्र में स्टेशनरी सामग्री साथ लाने की अनुमति है।

बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन 2026 भर्ती के माध्यम से कुल 462 पदों को भरा जाएगा। प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडटे के लिए आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

Bihar Police BPSSC ASI Operation Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीपीएसएससी एएसआई ऑपरेशन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बीपीएसएससी पोर्टल https://bpssc.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘एएसआई ऑपरेशन एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • बीपीएसएससी एएसआई ऑपरेशन एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications