Saurabh Pandey | July 9, 2026 | 03:41 PM IST | 3 mins read
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विशेष शाखा में पुलिस एसआई (स्पेशल ब्रांच) के 150 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए स्नातक पास उम्मीदवार 9 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के अधीन विशेष शाखा में पुलिस सब इंस्पेक्टर (General Closed Cadre) के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 9 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विशेष शाखा में पुलिस सब इंस्पेक्टर (General Closed Cadre) के कुल 150 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत वेतनमान दिया जाएगा। कुल रिक्तियों में से 60 पद अनारक्षित वर्ग, 15 पद ईडब्ल्यूएस, 27 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 24 पद अनुसूचित जाति, 18 पद पिछड़ा वर्ग, 4 पद पिछड़ा वर्ग की महिला और 2 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ ही, कुल पदों में से 35 प्रतिशत बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए पद आरक्षित किए गए हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष, जबकि सामान्य वर्ग की महिलाओं, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है। आयु सीमा की गणना भी 1 अगस्त 2025 को कट-ऑफ मानकर की जाएगी।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की विशेष शाखा में पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है।
इस भर्ती में शारीरिक योग्यता के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे, लेकिन इसे क्वालिफाई करना अनिवार्य होगा-
बिहार पुलिस एसआई भर्ती के पदों पर चयन के लिए आयोग द्वारा तीन चरणों की परीक्षा आयोजित की जाएगी-
अंतिम मेरिट सूची मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आरक्षण कैटेगरीवाइज तैयार की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर केवल एक ही ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।