Saurabh Pandey | July 9, 2026 | 09:31 AM IST | 3 mins read
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत विभिन्न विभागों में तकनीशियनों के कुल 231 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में रेलवे, मेट्रो या रैपिड रेल (RRTS) में कार्यरत न्यूनतम 2 वर्ष के अनुभवी ITI/डिप्लोमा धारक कर्मचारी ही भाग ले सकते हैं।

नई दिल्ली : भारत की पहली मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन परियोजना) के निर्माण और संचालन में जुटी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने विभिन्न विभागों में टेक्नीशियन के 237 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती 'एब्जॉर्प्शन' (Absorption) के आधार पर की जाएगी, जिसके तहत भारतीय रेलवे, मेट्रो रेल, या रैपिड रेल (RRTS) के ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस विभागों में कार्यरत नियमित या संविदा कर्मचारियों को देश की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।
इस भर्ती अभियान का मकसद सिविल/ट्रैक फिटर, मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन, सर्वेयर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग और टेलीकॉम, और रोलिंग स्टॉक टेक्नीशियन जैसे ट्रेड में खाली पदों को भरना है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 अगस्त तक ऑफिशियल वेबसाइट nhsrcl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत विभिन्न टेक्नीशियन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों को इस शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
बुलेट ट्रेन परियोजना भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा-
Also read SSC Delhi Police Constable Result 2025: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआती दौर में 1 वर्ष के प्रोबेशन पर की जाएगी। नौकरी जॉइन करने के समय उम्मीदवारों को 3,00,000 का श्योरिटी बॉन्ड भरना होगा, जिसके तहत उन्हें कम से कम 4 वर्ष तक कॉर्पोरेशन की सेवा करनी होगी। यदि उम्मीदवार को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है, तो ट्रेनिंग के बाद न्यूनतम सेवा अवधि 6 वर्ष की होगी और इसके लिए ट्रेनिंग की लागत का अलग से बॉन्ड भरना होगा।
इसके अलावा, इस्तीफा देने से पहले 90 दिन (3 महीने) का एडवांस नोटिस देना भी अनिवार्य होगा। नियुक्त कर्मचारियों की पोस्टिंग NHSRCL या बुलेट ट्रेन (MAHSR) प्रोजेक्ट के किसी भी लोकेशन या कार्यालय में की जा सकती है।