Trusted Source Image

SSC Delhi Police Constable Result 2025: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी

Saurabh Pandey | July 8, 2026 | 11:40 AM IST | 2 mins read

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर-की और सभी उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र 21 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, फाइनल आंसर-की और मार्क्स देखने की यह सुविधा 7 जुलाई 2026 (शाम 6 बजे) से शुरू हो चुकी है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, फाइनल आंसर-की और मार्क्स देखने की यह सुविधा 7 जुलाई 2026 (शाम 6 बजे) से शुरू हो चुकी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव) पुरुष और महिला परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर-की और उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिए हैं। आयोग ने 19 जून 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का रिजल्ट घोषित किया था, जिसके बाद अब फाइनल आंसर-की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट के साथ-साथ सभी सफल और असफल उम्मीदवारों के नंबर भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके अपने मार्क्स देख सकते हैं। वहीं, फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इसके लिए आयोग ने एक डायरेक्ट लिंक भी जारी किया है।

आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सख्त हिदायत दी है कि वे समय रहते अपनी फाइनल आंसर-की, प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें, क्योंकि निर्धारित समय बीत जाने के बाद यह लिंक वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि डाउनलोड किए गए प्रश्न पत्र केवल व्यक्तिगत उपयोग और आत्म-विश्लेषण (Self-analysis) के लिए ही होंगे।

21 जुलाई तक एक्टिव रहेगा लिंक

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, फाइनल आंसर-की और मार्क्स देखने की यह सुविधा 7 जुलाई 2026 (शाम 6 बजे) से शुरू हो चुकी है और 21 जुलाई 2026 (शाम 6 बजे) तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार इस तय समय सीमा के भीतर अपने मार्क्स और आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके बाद आयोग द्वारा किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

Also read UP PGT Final Result 2026: उत्तर प्रदेश प्रवक्ता भर्ती का फाइनल रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जारी, कट-ऑफ जानें

SSC Final Answer Key 2025: फाइनल आंसर की, स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  3. लॉगिन करने के बाद मार्क्स/स्कोरकार्ड वाले लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर चेक करें।
  4. फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  5. अब अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट करें।
  6. आपकी आंसर-की और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications