Santosh Kumar | July 13, 2026 | 07:23 AM IST | 2 mins read
सीएसआईआर नेट 2026 जून एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा 17 और 18 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में दो शिफ्टों में आयोजित होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
सीएसआईआर नेट 2026 जून एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे। एनटीए ने 8 जुलाई को सीएसआईआर नेट एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है।
यह स्लिप परीक्षा वाले शहर के बारे में जानकारी देती है, जिससे उम्मीदवारों को यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलती है। इसमें साफ तौर पर बताया गया है कि यह एडमिट कार्ड नहीं है; एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सत्र के लिए 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाइफ साइंसेज की परीक्षा होगी। उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज की परीक्षा होगी।
18 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक केमिकल साइंसेज तथा अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज की परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी विषय के अनुसार शिफ्ट की जांच करनी चाहिए।
Also readUGC NET Answer Key 2026 LIVE: यूजीसी नेट जून आंसर की जल्द @ugcnet.nta.nic.in, रिजल्ट डेट जानें
उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट जून 2026 के लिए परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य है।
परीक्षा से संबंधित कोई भी अपडेट एनटीए की वेबसाइट या नोटिफिकेशन के माध्यम से ही मान्य होगी। हेल्पडेस्क से संपर्क करने के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर फोन या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप और लेक्चररशिप/असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए योग्यता निर्धारित करती है। भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में इन पदों के लिए यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।