Saurabh Pandey | October 17, 2026 | 06:50 PM IST | 1 min read
आईसीएआई ने सीए फाइनल एडमिट कार्ड नवंबर सत्र की परीक्षा के लिए जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे अब डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना सीए फाइनल नवंबर सत्र का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएआई सीए फाइनल नवंबर सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी। इसलिए, परीक्षा केंद्र जाने से पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का पीडीएफ डाउनलोड कर लेना चाहिए। साथ ही परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और कोई वैलिड पहचान प्रमाण साथ लेकर जाना होगा। जिन उम्मीदवारों के पास ये दस्तावेज नहीं होंगे, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सीए फाइनल पेपर | परीक्षा तिथि | परीक्षा का समय |
ग्रुप 1 - पेपर 1 | 2 नवंबर 2026 | दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
ग्रुप 1 - पेपर 2 | 4 नवंबर 2026 | दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
ग्रुप 1 - पेपर 3 | 6 नवंबर 2026 | दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
ग्रुप 2 - पेपर 4 | 9 नवंबर 2026 | दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
ग्रुप 2 - पेपर 5 | 11 नवंबर 2026 | दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
ग्रुप 2 - पेपर 6 | 13 नवंबर 2026 | दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक |