Saurabh Pandey | July 12, 2026 | 11:35 AM IST | 2 mins read
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2 जुलाई 2026 को आयोजित हुई जेई, डीएमएस और सीएमए (CBT-II) परीक्षा की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों के लिए आयोजित हुई कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-II) की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 2 जुलाई 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रश्न, उत्तर और आंसर-की देख सकते हैं।
इसके साथ ही, यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो उसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी लाइव कर दी गई है। उम्मीदवारों द्वारा आपत्ति दर्ज करने और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे) तक निर्धारित की गई है।
यदि किसी उम्मीदवार को रेलवे द्वारा जारी किए गए किसी प्रश्न, विकल्प या उत्तर कुंजी (Key) पर कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित शुल्क देकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं-
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि यानी 17 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे) का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज करा दें, क्योंकि इसके बाद किसी भी माध्यम से मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उठाई गई आपत्तियों पर रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होगा, इसके बाद इस विषय पर आगे कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने की विस्तृत प्रक्रिया की गाइडलाइंस RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर उपलब्ध है।