Santosh Kumar | July 10, 2026 | 09:54 PM IST | 2 mins read
सुबह की शिफ्ट के लिए सुबह 9:30 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) असिस्टेंट कमांडेंट (एसी) परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 19 जुलाई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति लानी होगी। यदि एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो उम्मीदवार को वैध फोटो आईडी, पासपोर्ट आकार की 2 तस्वीरें और अंडरटेकिंग भी साथ लानी होगी।
यदि एडमिट कार्ड में कोई विसंगति है, तो उम्मीदवारों को मेल के माध्यम से यूपीएससी को सूचित करना चाहिए। फेस ऑथेंटिकेशन, पहचान सत्यापन और सुरक्षा जांच के लिए परीक्षा शुरू होने से लगभग डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। सुबह की शिफ्ट के लिए सुबह 9:30 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फ़ोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, किताबें, बैग या अन्य प्रतिबंधित चीज़ें ले जाना सख़्ती से मना है। परीक्षा केंद्र पर इन चीज़ों को रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी, इसलिए इन्हें साथ न लाएं।
उम्मीदवार केवल एडमिट कार्ड का प्रिंट, पहचान पत्र, काला बॉल पेन, पेंसिल, जरूरत पड़ने पर पासपोर्ट साइज फ़ोटो और एडमिट कार्ड में बताए गए अन्य जरूरी दस्तावेज ही साथ ले जा सकते हैं।
यदि कोई उम्मीदवार मोबाइल या अन्य प्रतिबंधित सामान के साथ पाया जाता है या परीक्षा के नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है, उसके खिलाफ FIR या पुलिस कार्रवाई हो सकती है।
यह फिजिकल टेस्ट 25 जुलाई से शुरू होगा और अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in पर पीई, एमटी से जुड़ी अधिसूचना देख सकते हैं।
Santosh Kumar