Santosh Kumar | July 10, 2026 | 06:17 PM IST | 1 min read
दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के तहत कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव, ड्राइवर, हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल, एडबल्यूओ/टीपीओ के पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का फिजिकल 25 जुलाई से शुरू होगा।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल के अलग-अलग पदों के लिए फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट और मेजरमेंट टेस्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह फिजिकल टेस्ट 25 जुलाई से शुरू होगा और अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in पर पीई, एमटी से जुड़ी अधिसूचना देख सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के तहत कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव, ड्राइवर, हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल, एडबल्यूओ/टीपीओ के पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का फिजिकल 25 जुलाई से शुरू होगा।
सभी उम्मीदवारों को भर्ती बोर्ड की ओर से सलाह दी गई है कि वे पहले से तैयारी कर लें। परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी है, जिसे दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।
उम्मीदवारों को हाल की पासपोर्ट साइज की 10 रंगीन तस्वीरें और जन्म तिथि के लिए फोटो पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पैन कार्ड या सरकार द्वारा जारी अन्य पहचान पत्र साथ लाना होगा।
Also readSSC Delhi Police Constable Result 2025: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी
उम्मीदवारों को मूल एजुकेशनल, कास्ट, ईडबल्यूएस सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट और एनसीसी, आरआरयू या दिल्ली पुलिस वार्ड सर्टिफिकेट और साथ ही उनकी खुद से अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी भी लानी होंगी।
भर्ती बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मूल दस्तावेज न होने पर कोई छूट नहीं दी जाएगी और उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। बाद में दस्तावेज जमा करने के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।