Abhay Pratap Singh | June 29, 2026 | 02:56 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 70,000 रुपये से 85,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) में ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 186 पदों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 55 पद, ईडब्ल्यूएस के 41, ओबीसी के 39, एससी के 35, एसटी के 16 पद भरे जाएंगे। आवेदन शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को (महिला/SC/ST/बेंचमार्क दिव्यांग कैंडिडेट को छूट दी गई है) 25 रुपये का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि पूरी करनी होगी। इसके साथ ही, परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित कम से कम दो सप्ताह का अनिवार्य प्रारंभिक (इंडक्शन) प्रशिक्षण भी पूरा करना आवश्यक होगा।” आवेदन प्रक्रिया 27 जून से शुरू है।
चयन प्रक्रिया में आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, यूपीएससी द्वारा आयोजित होने पर भर्ती परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन स्तर-8 के तहत की जाएगी। नियुक्ति स्थान और लागू भत्तों के आधार पर अनुमानित मासिक वेतन 70,000 रुपये से 85,000 रुपये तक होगा।
आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को UPSC ORA पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। यूपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं: