Trusted Source Image

MP ITI Counselling 2026: एमपी आईटीआई एडमिशन शेड्यूल जारी, रजिस्ट्रेशन कल तक; राउंड 1 रिजल्ट 8 जुलाई को

Santosh Kumar | June 29, 2026 | 02:03 PM IST | 2 mins read

एमपी आईटीआई एडमिशन के लिए चॉइस-फिलिंग 1 जून को शुरू हुई और 30 जून तक चलेगी। स्टूडेंट्स पसंद के आईटीआई इंस्टिट्यूट और ट्रेड को प्राथमिकता के क्रम में चुन सकते हैं।

एमपी आईटीआई एडमिशन रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया अभी mpiticounseling.co.in पोर्टल पर चल रही है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
एमपी आईटीआई एडमिशन रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया अभी mpiticounseling.co.in पोर्टल पर चल रही है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए काउंसलिंग प्रोसेस जारी है। कौशल विकास निदेशालय (डीएसडी), मध्य प्रदेश द्वारा रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया अभी mpiticounseling.co.in पोर्टल पर चल रही है। कैंडिडेट्स के पास किसी भी तरह की गलती को ठीक करने के लिए कल तक का समय है; नए रजिस्ट्रेशन कराने वाले और पहले से रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स, दोनों ही अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं।

एमपी आईटीआई एडमिशन के लिए चॉइस-फिलिंग 1 जून को शुरू हुई और 30 जून तक चलेगी। स्टूडेंट्स पसंद के आईटीआई इंस्टिट्यूट और ट्रेड को प्राथमिकता के क्रम में चुन सकते हैं। 35% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

MP ITI Counselling 2026: राउंड 1 रिजल्ट 8 जुलाई को आएगा

एमपी आईटीआई एडमिशन 2026-27 शेड्यूल के अनुसार, कॉमन मेरिट लिस्ट 1 जुलाई को जारी की जाएगी। अगर मेरिट लिस्ट में कोई गलती होती है, तो 1 जुलाई से 2 जुलाई तक ऑनलाइन सुधार का मौका मिलेगा।

सीट अलॉटमेंट की पहली लिस्ट 8 जुलाई को जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स को अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने होंगे और 8 से 11 जुलाई के बीच संबंधित संस्थानों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Also readMP ITI Counselling 2026: एमपी आईटीआई रजिस्ट्रेशन विंडो mpiticounseling.co.in पर ओपन, जानें लास्ट डेट, शेड्यूल

MP ITI Counselling 2026-27: सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज

एमपी आईटीआई एडमिशन के दौरान सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है।

  • कक्षा 8/कक्षा 10 या समकक्ष परीक्षा की मार्कशीट
  • आयु प्रमाण के लिए कक्षा 10 या समकक्ष का प्रवेश पत्र
  • कक्षा 10 / कक्षा 8 प्रमाणपत्र (समूह व्यापार के अनुसार)
  • श्रेणी प्रमाण पत्र
  • एक रंगीन पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो
  • आधार कार्ड

MP ITI Admission 2026: राउंड 2 सीट अलॉटमेंट डेट

इसके बाद, सीट अलॉटमेंट की दूसरी लिस्ट 16 जुलाई को जारी की जाएगी और इस लिस्ट में चुने गए कैंडिडेट्स 16 से 18 जुलाई तक एडमिशन ले सकेंगे। ज़रूरत पड़ने पर इस पूरे शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है।

हर ट्रेड के लिए, 50% सीटें उस जिले के आवेदकों के लिए आरक्षित होंगी जहां संस्थान स्थित है, जबकि बाकी 50% सीटें राज्य के आवेदकों से भरी जाएंगी। अगर आरक्षित कोई सीट खाली रह जाती है, तो ओपन राउंड प्रक्रिया होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications