Trusted Source Image

MP ITI Counselling 2026: एमपी आईटीआई रजिस्ट्रेशन विंडो mpiticounseling.co.in पर ओपन, जानें लास्ट डेट, शेड्यूल

Santosh Kumar | May 26, 2026 | 11:08 AM IST | 2 mins read

एमपी आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया के तहत, पंजीकरण और पंजीकरण में हुई गलतियों को सुधारने की प्रक्रिया 26 मई से 30 जून तक चलेगी।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpiticounseling.co.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpiticounseling.co.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कौशल विकास निदेशालय (डीएसडी), मध्य प्रदेश ने 2026-27 सत्र के लिए आईटीआई में दाखिले की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpiticounseling.co.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पोर्टल पर नई अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें यह घोषणा की गई है कि 35% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। यह प्रक्रिया एनसीवीटी और एससीवीटी, दोनों तरह के ट्रेड पर लागू होती है।

एमपी आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया के तहत, पंजीकरण और पंजीकरण में हुई गलतियों को सुधारने की प्रक्रिया 26 मई से 30 जून तक चलेगी। इस बीच, आवेदक 1 से 30 जून तक अपनी पसंद के संस्थानों और ट्रेडों का क्रम चुन सकेंगे।

MP ITI Counselling 2026: काउंसलिंग शुल्क व पात्रता

आगामी प्रवेश कार्यक्रम जल्द ही पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए ₹65 का पोर्टल शुल्क देना होगा; इस राशि में से, ₹15 रजिस्ट्रेशन के समय और ₹50 अपनी चॉइस लॉक करते समय देने होंगे।

रजिस्ट्रेशन विवरण में गलती सुधारने के लिए ₹8.50 का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यदि कोई आवेदक चॉइस फिलिंग का एक नया राउंड शुरू करना चाहता है, तो उसे अपनी पसंद जमा करने के लिए फिर से ₹50 का शुल्क देना होगा।

उम्मीदवारों को ट्रेड के अनुसार विज्ञान, गणित विषयों के साथ 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, वुडवर्क तकनीशियन (बढ़ई), मेसन, सिलाई प्रौद्योगिकी, ड्रेस मेकिंग और पेंटर जनरल ट्रेड के लिए अभ्यर्थी का 8वीं पास होना अनिवार्य है।

Also readयूपी की राज्यपाल का निर्देश, सभी कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए लागू करें ड्रेस कोड

MP ITI Admission 2026: प्रवेश के लिए दस्तावेज संबंधी डिटेल्स

दाखिले से पहले, उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन किसी स्थानीय सरकारी आईटीआई के प्रिंसिपल से करवाए। यदि स्थानीय सरकारी आईटीआई उपलब्ध न हो, तो उम्मीदवार सत्यापन नजदीकी सरकारी आईटीआई के प्रिंसिपल से करवा सकते हैं।

अभ्यर्थी को जिस भी निजी आईटीआई में प्रवेश लेना है, से संबंधित निजी आईटीआई के लेटरहैड पर यह सत्यापित कराना होगा कि निजी आईटीआई के प्राचार्य ने अभ्यर्थी के दस्तावेजों की जांच निर्धारित मापदण्डों के अनुसार कर ली गई है।

इसके बाद प्राचार्य द्वारा पोर्टल पर दस्तावेज सत्यापन की जानकारी दर्ज की जाएगी। संबंधित निजी आईटीआई के प्राचार्य द्वारा प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों की प्रविष्टि पोर्टल पर की जाएगी। इसके पश्चात ही अभ्यर्थी का प्रवेश पूर्ण माना जाएगा।

MP ITI Counselling 2026: 35% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

महिलाओ के लिए मध्यप्रदेश की महिला नीति के अन्तर्गत आईटीआई में 35 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए प्रावधान अनुसार आरक्षित किए गए हैं। 35% आरक्षण वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल, दोनों श्रेणियों पर लागू होगा।

वर्टीकल श्रेणी या उसके अंतर्गत हॉरिजॉन्टल वर्ग में महिला उम्मीदवार उपलब्ध न होने पर उस श्रेणी/वर्ग की पात्रता के पुरुष उम्मीदवार को प्रवेश दिया जाएगा, किन्तु महिलाओं के लिए आरक्षित स्थान अन्य श्रेणी/वर्ग में समायोजित नहीं किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications