Santosh Kumar | June 27, 2026 | 03:30 PM IST | 2 mins read
जिले में संचालित 11 राजकीय आईटीआई कॉलेजों में विभिन्न व्यवसायों की निर्धारित सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 16 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।

नई दिल्ली: राजस्थान के कौशल, रोज़गार और उद्यमिता विभाग ने 2026-27 सत्र के लिए आईटीआई में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 जून से शुरू होगी और आवेदन करने की लास्ट डेट 16 जुलाई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kdhte.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे। उप-निदेशक कैलाश शर्मा ने यह जानकारी दी।
राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण में संस्थानों (आईटीआई) केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। आठवीं सहित 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकेंगे।
जिले में संचालित 11 राजकीय आईटीआई कॉलेजों में विभिन्न व्यवसायों की निर्धारित सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 16 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की आयु 14 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
गाइडलाइंस के अनुसार, उम्र की गणना 1 सितंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। आईटीआई के दो वर्षीय पाठ्यक्रम के साथ प्रशिक्षणार्थियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं - उत्तीर्ण समकक्षता का प्रावधान है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक, आवेदन के लिए एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये की फीस तय की गई है। सरकारी आईटीआई कॉलेजों में छात्राओं से ट्रेनिंग फीस नहीं ली जाएगी।
राजकीय/प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27/28 हेतु केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां तालिका में दी गई हैं-
| इवेंट | डेट |
|---|---|
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ/अंतिम तिथि | 29 जून से 16 जुलाई |
अस्थाई राजस्थान आईटीआई 2026 मेरिट सूची | 17 जुलाई |
संस्थान स्तर की सीटों पर राजस्थान आईटीआई प्रवेश 2026 | 20 जुलाई |
राजस्थान आईटीआई प्रवेश 2026 हेतु ऑनलाइन सीट जानकारी अपलोड करने की अंतिम तिथि | 21 जुलाई |
राजस्थान आईटीआई प्रवेश 2026 प्रथम सीट आवंटन सूची | 24 जुलाई |
प्रशिक्षण शुल्क एवं मूल दस्तावेजों सहित निर्धारित संस्थान में रिपोर्टिंग | 27 से 30 जुलाई |
प्रथम सीट आवंटन के बाद रिपोर्ट करने वाले विद्यार्थियों की जानकारी संस्थान द्वारा अपलोड करने की अंतिम तिथि | 31 जुलाई तक |
ऑनलाइन पोर्टल पर अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि | 27 से 31 जुलाई तक |
केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश द्वितीय सीट-आवंटन की तिथि | 3 अगस्त |
प्रशिक्षण शुल्क एवं मूल दस्तावेजों सहित निर्धारित संस्थान में रिपोर्टिंग | 3 से 5 अगस्त |
द्वितीय सीट आवंटन के बाद रिपोर्ट करने वाले विद्यार्थियों की जानकारी संस्थान द्वारा अपलोड करने की अंतिम तिथि | 6 अगस्त |
इंस्टिट्यूट रिपोर्टिंग | 8 अगस्त |
नियमित कक्षाएं प्रारम्भ होने की तिथि | 10 अगस्त |
आईआईटी बंबई के निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे और एसयूएनवाई ओल्ड वेस्टबरी के अध्यक्ष डॉ. टिमोथी ई. सैम्स ने न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान की मौजूदगी में एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए।
Press Trust of India