Trusted Source Image

UPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट नेम वाइज जारी, मेन्स के लिए आवेदन 19 जून से शुरू

Santosh Kumar | June 17, 2026 | 07:15 PM IST | 1 min read

योग्य उम्मीदवारों के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ-1) भरने की प्रक्रिया 19 जून को शुरू होगी। अभ्यर्थी 28 जून तक डीएएफ-1 सबमिट कर सकेंगे।

Back

UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books

UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.

Download EBook
यूपीएससी सीएसई प्री 2026 परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएससी सीएसई प्री 2026 परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (सीएसई) 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे नेम वाइज जारी कर दिए हैं। यूपीएसई ने सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट नाम और रोल नंबर, दोनों के आधार पर उपलब्ध कराए हैं। यूपीएससी सीएसई परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई। सिविल सर्विसेज मेंस के लिए कुल 13,343 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से नतीजे की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी ने 15 जूनको प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी किए। इस साल 1,016 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया।

UPSC Prelims Result 2026: डीएएफ भरने की प्रक्रिया 19 जुन से

यूपीएससी सीएसई परीक्षा में करीब 5.49 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। योग्य उम्मीदवारों के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ-1) भरने की प्रक्रिया 19 जून को शुरू होगी। अभ्यर्थी 28 जून तक डीएएफ-1 सबमिट कर सकेंगे।

यूपीएससी सिविल सेवा 2026 की मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से शुरू होगी और 5 दिनों तक चलेगी। इसमें निबंध, सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक विषयों के पेपर शामिल होंगे। अंतिम चयन इंटरव्यू के चरण के बाद होगा।

Also readUPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट upsc.gov.in पर घोषित, 13,343 उम्मीदवार मेन्स के लिए चयनित

UPSC CSE Prelims Result 2026: यूपीएससी नेम वाइज रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी प्रीलिम्स नेम वाइज रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • यूपीएससी प्रीलिम्स नेम वाइज रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • यूपीएससी नेम वाइज रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • इसमें अपने नाम, रोल नंबर की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।

यूपीएससी सीएसई देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा है, जो आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसी विभिन्न सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन करती है। जो उम्मीदवार प्री परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अगले चरण तैयारी कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications