Santosh Kumar | June 15, 2026 | 10:29 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित होने के बाद, अब उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ-1) जमा करना होगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने आज सिविल सर्विसेज़ एग्जामिनेशन (सीएसई) 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 24 मई को हुई यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध हैं। उम्मीदवार यूपीएससी द्वारा जारी रिजल्ट पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों की सूची में अपने रोल नंबर देख सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
इस साल के यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स नतीजों में, 1,016 नोटिफ़ाइड वैकेंसी के लिए कुल 13,343 उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग ने यूपीएससी आईएफएस रिजल्ट भी जारी किया है।
यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित होने के बाद, अब उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ-1) जमा करना होगा। इस प्रक्रिया की तय तारीखों के बारे में जानकारी यूपीएससी अधिसूचना में दी जाएगी।
आईएएस, आईपीएस और आईएफ समेत कई सेवाओं के लिए सिलेक्शन यूपीएससी सीएसई 2026 के जरिए किया जाएगा। जो उम्मीदवार शुरुआती परीक्षा में पास हो गए हैं, वे अब मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र है।
मेंस के लिए चयनित उम्मीदवारों को 19 से 28 जून के बीच आवेदन जमा करना होगा; इसमें ₹200 की परीक्षा शुल्क का भुगतान और स्क्राइब से संबंधित विवरण, अन्य आवश्यक जानकारी और कैडर की प्राथमिकताएं देना शामिल है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-
मुख्य परीक्षा के बाद पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) होगा और फाइनल सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें सामान्य अध्ययन पेपर 1 और 2 शामिल थे।
आयोग ने प्रीलिम्स आंसर-की पहले ही जारी कर दी है। उम्मीदवार परीक्षा के संबंध में किसी भी समस्या के बारे में कमीशन के कॉल सेंटर के टेलीफोन नंबर 011-40303444/24041001 पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।