Trusted Source Image

JSSC Special Teacher Exam 2026: जेएसएससी स्पेशल टीचर भर्ती में 16,113 आवेदन रद्द, रजिस्ट्रेशन नंबर जारी

Santosh Kumar | June 9, 2026 | 05:37 PM IST | 1 min read

जेएसएससी स्पेशल टीचर रिक्रूटमेंट 2026 के तहत कुल 3,451 पद भरे जाएंगे। भर्ती परीक्षा 22 से 24 जून के बीच आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in से रिजेक्शन आवेदनों की लिस्ट देख सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in से रिजेक्शन आवेदनों की लिस्ट देख सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने स्पेशल टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2026 के लिए कुल 16,113 आवेदन रद्द कर दिए हैं। बोर्ड ने इन रद्द आवेदनों की लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर रिजेक्शन लिस्ट देख सकते हैं और अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।

झारखंड इंटरमीडिएट और ग्रेजुएट ट्रेंड स्पेशल एजुकेशन असिस्टेंट टीचर कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 दिसंबर, 2025 से 24 फरवरी, 2026 की आधी रात तक स्वीकार किए गए।

JSSC Special Teacher Exam 2026: कुल 16,113 आवेदन रद्द

जिन उम्मीदवारों ने केवल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की, लेकिन उसके बाद के चरण पूरे नहीं किए, उनके आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने ऐसे 15,936 उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किए हैं।

इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तो पूरी कर ली, लेकिन परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं किया, उनके आवेदन भी रद्द कर दिए गए हैं। आयोग ने ऐसे 171 उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन नंबर की सूची जारी की है।

Also readJSSC Jail warder Recruitment 2026: झारखंड कक्षपाल भर्ती के लिए दोबारा शुरू हुए आवेदन, 19 जून तक मौका

JSSC Special Teacher Exam Date: परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड डेट

जेएसएससी स्पेशल टीचर रिक्रूटमेंट 2026 के तहत कुल 3,451 पद भरे जाएंगे। इनमें क्लास 1–5 और 6–8 के लिए स्पेशल एजुकेशन असिस्टेंट टीचर के पद शामिल हैं। भर्ती परीक्षा 22 से 24 जून के बीच आयोजित की जाएगी।

जेएसएससी स्पेशल टीचर भर्ती परीक्षा रांची में कंप्यूटर-आधारित टेस्ट सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। 17 जून से, उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर, ईमेल और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त कॉपी और पासपोर्ट साइज की दो फोटो लाना जरूरी है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी और अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications