Trusted Source Image

JSSC Jail warder Recruitment 2026: झारखंड कक्षपाल भर्ती के लिए दोबारा शुरू हुए आवेदन, 19 जून तक मौका

Saurabh Pandey | June 8, 2026 | 09:20 PM IST | 2 mins read

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कोर्ट के आदेश के बाद जेल वार्डर के 1,733 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है, जिसके तहत 10वीं पास उम्मीदवार 19 जून तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,733 खाली पदों को भरा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,733 खाली पदों को भरा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर (कक्षपाल) के कुल 1,733 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। ऐसे उम्मीदवार जो पहले किसी वजह से इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब निर्धारित अंतिम तिथि 19 जून तक अपना ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पूरा कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए दोबारा आवेदन की प्रक्रिया अधिकतम उम्र सीमा को लेकर अदालत में चल रहे एक मामले के कारण शुरू हुई है। इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया था, जिसके बाद आयोग ने उन युवाओं को एक और मौका दिया है जो उम्र सीमा की वजह से आवेदन करने से चूक गए थे।

JSSC Jail warder Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

झारखंड कक्षपाल (जेल वार्डर) के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, झारखंड राज्य के आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आने वाले युवाओं को सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

JSSC Jail warder Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अनारक्षित और अन्य सामान्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह फीस मात्र 50 रुपये तय की गई है। अभ्यर्थी अपनी फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही कर सकते हैं।

JSSC Jail warder Recruitment 2026: श्रेणीवार पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,733 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसका विवरण इस प्रकार है-

  1. पुरुष उम्मीदवार: 1,634 पद
  2. महिला उम्मीदवार: 64 पद
  3. पुरुष (बैकलॉग): 19 पद
  4. महिला (बैकलॉग): 16 पद

Also read MP Forest Guard Exam 2026 Cancel: एमपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 7 जून की सेकेंड शिफ्ट में स्थगित, नई तिथि जांचें

JSSC Jail warder Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं और अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करें।
  2. अब ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां भरें।
  3. मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  4. अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  5. सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन पत्र को फाइनल सबमिट करें।
  6. अब भरे हुए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications