Santosh Kumar | June 9, 2026 | 03:53 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (यूजी) भर्ती 2026 (सीईएन 07/2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट जैसे- rrbahmedabad.gov.in या rrbcdg.gov.in, के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी यूजी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ने एनटीपीसी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, डेट, समय, फोटो और निर्देश होंगे।
आरआरबी एनटीपीसी 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाता है। 13 जून को होने वाली परीक्षा के लिए, एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। भर्ती परीक्षा का पहला चरण 7, 8 और 9 मई को सम्पन्न हो गया है।
सेंटर पर तय समय से 30-45 मिनट पहले पहुंचें। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या कोई भी प्रतिबंधित चीज साथ लाना मना है। एडमिट कार्ड और आईडी के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
कैंडिडेट्स को उनके एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी वेरिफाई करें और अगर कोई गड़बड़ी हो तो तुरंत अपने रीजनल आरआरबी से कॉन्टैक्ट करें।
सीईएन 07/2025 के तहत होने वाली इस भर्ती में हजारों पदों के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। 13 जून को होने वाली परीक्षाओं के लिए सिटी स्लिप उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar