Trusted Source Image

UPSC CSE 2026 Prelims Answer Key: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा प्रीलिम्स की आंसर की upsc.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | May 27, 2026 | 03:43 PM IST | 1 min read

यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है, जिस पर उम्मीदवार साक्ष्यों के साथ 'क्वेश्चन पेपर रिप्रेजेंटेशन पोर्टल' के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

Back

UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books

UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.

Download EBook
इस बार देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक 70,885 उम्मीदवार 144 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस बार देश की राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक 70,885 उम्मीदवार 144 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईएएस (IAS), आईएफएस (IFS) और आईपीएस (IPS) समेत अन्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपरों - सामान्य अध्ययन (जीएस) पेपर-1 और सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) पेपर-2 के सभी सेटों (A, B, C, D) की आंसर-की अलग-अलग उपलब्ध कराई गई है।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स आंसर-की जारी होने के साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर संदेह है, तो वे यूपीएससी के समर्पित 'क्वेश्चन पेपर रिप्रेजेंटेशन पोर्टल' (Question Paper Representation Portal) के माध्यम से अपनी चुनौतियां या आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति के समर्थन में साक्ष्य और स्पष्टीकरण भी अपलोड करना होगा। इसके बाद, विषय विशेषज्ञों की एक टीम इन सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी, जिसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, अंतिम आंसर-की पूरी चयन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही जारी की जाएगी।

Also read CSBC Constable Operator Exam 2026 New Date: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती के लिए नई परीक्षा तिथि जारी

UPSC CSE Prelims 2026: आंसर-की डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “What’s new” टैब के अंतर्गत 'UPSC CSE Answer Key' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद सामान्य अध्ययन (GS) पेपर-1 और पेपर-2 (CSAT) के लिए “Answer Keys” का चयन करें।
  4. अब स्क्रीन पर उत्तर कुंजी की एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  5. इस पीडीएफ को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications