Trusted Source Image

UPSSSC Pharmacist Exam Date 2026: यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट परीक्षा तिथि में बदलाव, अब 29 जून को होगा एग्जाम

Saurabh Pandey | May 27, 2026 | 08:44 AM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने नीट यूजी पुनर्परीक्षा के चलते 21 जून 2026 को होने वाली फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यह लिखित परीक्षा 29 जून 2026 (सोमवार) को आयोजित की जाएगी, जिसके एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर यथासमय जारी किए जाएंगे।

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर यथासमय जारी किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर यथासमय जारी किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 की तारीखों में बदलाव किया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पहले यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर आगे बढ़ा दिया गया है। परीक्षा की तारीख में यह बदलाव उसी दिन आयोजित होने वाली नीट यूजी की पुनर्परीक्षा के टकराव के कारण किया गया है।

आयोग ने एडमिट कार्ड को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने के संबंध में अभ्यर्थियों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यथासमय अलग से नोटिफिकेशन जारी कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी साझा करेगा।

UPSSSC Pharmacist Recruitment: चयन प्रक्रिया

  1. शॉर्टलिस्टिंग - अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग पीईटी-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी।
  2. मुख्य लिखित परीक्षा - इसमें 100 अंकों का एक प्रश्नपत्र (समय अवधि 120 मिनट) होगा। परीक्षा में विषयगत ज्ञान (65 अंक), कंप्यूटर और आईटी (15 अंक) तथा उत्तर प्रदेश के संबंध में सामान्य जानकारी (20 अंक) से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए (1/4 अंक) की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

Also read CDAC C-CAT 2026: सीडैक सी-कैट अगस्त सत्र के लिए आवेदन आज से शुरू, पात्रता, फीस और परीक्षा शेड्यूल जानें

UPSSSC Pharmacist Recruitment: वेतनमान

यूपी फार्मासिस्ट पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-5 के तहत वेतन मिलेगा। इसका पे-बैंड ₹5,200 से ₹20,200 और ग्रेड पे ₹2,800 है। शुरुआत में मूल वेतन ₹29,200 से ₹92,300 प्रति माह रहेगा, जिसमें राज्य सरकार के नियमानुसार डीए (DA) और एचआरए (HRA) जैसे अन्य भत्ते भी जुड़ेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications