Trusted Source Image

CG PET Answer Key 2026: छत्तीसगढ़ प्री इंजीनियरिंग टेस्ट की मॉडल आंसर की जारी, 1 जून तक दर्ज करें आपत्तियां

Abhay Pratap Singh | May 26, 2026 | 07:47 PM IST | 1 min read

सीजी व्यापम पीईटी 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

सीजी पीईटी प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 14 मई को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी पीईटी प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 14 मई को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 26 मई को प्री इंजीनियरिंग टेस्ट (PET) 2026 की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी पीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

सीजी व्यापम पीईटी मॉडल आंसर की 2026 पर 1 जून को दोपहर 3 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। अभ्यर्थियों को आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।

अभ्यर्थियों को सीजी पीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। चुनौती दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है।

निर्धारित तिथि के भीतर उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। सीजी पीईटी प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 14 मई को किया गया था।

Also readCG Vyapam Pre DElEd Admit Card 2026: सीजी व्यापम प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 4 जून को

सीजी पीईटी आंसर की 2026 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ प्री इंजीनियरिंग परीक्षा 2026 का परिणाम जून 2026 तक जारी होने की संभावना है। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

निर्धारित तिथि व समय के बाद पोर्टल पर दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे। साथ ही, बिना प्रमाण के उठाई गई चुनौती को अमान्य कर दिया जाएगा। प्राप्त दावा आपत्ति के परीक्षण पश्चात् विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

CG PET 2026 Answer Key PDF Download: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम पीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, मॉडल आंसर की टैब पर क्लिक करें।
  • ‘PET 2026 प्रश्न पत्र के मॉडल उत्तर’ पर क्लिक करें।
  • आंसर की जांचें और संभावित अंकों की गणना करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications