Trusted Source Image

RRB NTPC UG Final Result 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी फाइनल रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | May 26, 2026 | 06:30 PM IST | 1 min read

आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2024 अंतिम चयन सूची में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण में शामिल होने के लिए पात्र उम्मीदवारों के रोल नंबर जांच सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2024 सीबीटी 2 रिजल्ट 7 मई, 2026 को जारी किया गया। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2024 सीबीटी 2 रिजल्ट 7 मई, 2026 को जारी किया गया। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज सीईएन 06/2024 नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी अंडरग्रेजुएट (NTPC UG) के लिए सीबीटी 2 रिजल्ट के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2024 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2024 फाइनल लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा जांच (ME) में उपस्थित होने के लिए कुल 100 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ई-कॉल लेटर में उल्लेखित स्थान पर आयोजित किया जाएगा। डीवी के लिए उम्मीदवारों का शेड्यूल निर्धारित होने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक ईमेल/वेबसाइट/एसएमएस पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें तिथि, निर्देश और रिपोर्टिंग टाइम जांच सकेंगे।”

Also readRRB Technician Grade-I Result 2026: आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 रिजल्ट जारी, दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जल्द

आरआरबी ने कहा कि, अभ्यर्थियों को डीवी के लिए https:oirms-ir.gov.in/rrbdv पर सभी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। डॉक्यूमेंड वेरिफिकेशन पूरा होने के अगले दिन रेलवे अस्पतालों में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को चिकित्सा जांच के लिए निर्धारित 24 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

रेलवे ने फाइनल मेरिट लिस्ट के साथ ही कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। आधिकारिक नोटिस में आरआरबी ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट सभी अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी पूरी तरह प्रोविजनल है। आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट 2024 परीक्षा के माध्यम से कुल 3,445 पद भरे जाएंगे।

RRB NTPC UG Result 2026 Out: डाउनलोड प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार रिजल्ट जांच सकते हैं:

  • आरआरबी की वेबसाइट या क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल पर जाएं।
  • “एनटीपीसी - अंडरग्रेजुएट सीईएन 06/2024” पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
  • कैंडिडेट Ctrl + F की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications