Trusted Source Image

SSC CGL Exam 2025: एसएससी ने सीजीएल परीक्षा के माध्यम से लेखाकार पद पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए नोटिस की जारी

Abhay Pratap Singh | May 26, 2026 | 05:39 PM IST | 2 mins read

चयनित उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल cag.delhi.nic.in/statechoice पर जाकर पर्सनल इन्फॉर्मेशन, स्टेट प्रेफरेंस एवं अटेस्टेशन फॉर्म का विवरण ऑनलाइन माध्यम में 8 जून, 2026 से पुनः भर सकेंगे।

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम ने 14 मई, 2026 को जारी किया गया था। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम ने 14 मई, 2026 को जारी किया गया था। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (CGLE) 2025 के माध्यम से लेखाकार (Accountant) पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, आयोग ने कहा कि व्यक्तिगत जानकारी, राज्य वरीयता और सत्यापन प्रपत्र भरने के लिए विंडो दोबारा खोली जाएगी।

भारतीय लेखा एवं लेखा विभाग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के अधीन कार्यालयों) में लेखाकार पद पर नियुक्ति के लिए नामित अभ्यर्थियों को राज्यों/ कार्यालयों का आवंटन संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 (सीजीएलई 2025) के माध्यम से उनकी मेरिट-सह-राज्य (Merit-cum-State) वरीयता के आधार पर किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल http://cag.delhi.nic.in/statechoice पर जाकर पर्सनल इन्फॉर्मेशन, स्टेट प्रेफरेंस एवं अटेस्टेशन फॉर्म का विवरण ऑनलाइन माध्यम में 8 जून, 2026 से भर सकेंगे। नोटिस में कहा गया कि, “आवेदन प्रक्रिया 8 जून, 2026 से फिर से शुरू होगी और 22 जून, 2026 तक खुली रहेगी।”

Also readSSC CGL Final Result 2026: एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट जारी, 106 उम्मीदवारों का रोका गया परिणाम

SSC CGL 2025 Final Result: सीजीएल 2025 अंतिम परिणाम

एसएससी ने 14 मई, 2026 को सीजीएल परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी किया। सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2025 कुल 15,118 अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न ग्रुप ‘बी’ और ‘सी’ पदों पर नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें आयकर, जीएसटी, सीएजी, डाक विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसे विभाग शामिल हैं।

संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 दो चरणों में आयोजित की गई थी। सीजीएल टियर 1 2025 का आयोजन लगभग 28 लाख उम्मीदवारों के लिए सितंबर 2025 में किया गया था। टियर-1 एग्जाम में सफल लगभग 14 लाख उम्मीदवार जनवरी 2026 में आयोजित टियर-2 परीक्षा में बैठने के लिए पात्र थे।

SSC CAG Appointment Registration: आवेदन प्रक्रिया

सीएजी (Comptroller and Auditor General of India) में नियुक्ति के लिए एसएससी द्वारा नामित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cag.delhi.nic.in/statechoice पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सीएजी की आधिकारिक वेबसाइट www.cag.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications