Trusted Source Image

RRB Technician Grade-I Result 2026: आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 रिजल्ट जारी, दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जल्द

Saurabh Pandey | May 21, 2026 | 04:43 PM IST | 3 mins read

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 13 मार्च 2026 को आयोजित तकनीशियन-I परीक्षा का रिजल्ट और व्यक्तिगत स्कोर कार्ड जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार 4 जून 2026 तक देख सकते हैं। परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए 3 से 4 दिन की तैयारी के साथ उपस्थित होना होगा।

आरआरबी तकनीशियन भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों की पात्रता पूरी तरह से अनंतिम है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आरआरबी तकनीशियन भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों की पात्रता पूरी तरह से अनंतिम है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (CEN 02/2025) के तहत तकनीशियन-1 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट जोनवाइज देख सकते हैं। आरआरबी ने रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक भी जारी कर दिया है।

उम्मीदवार आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपना व्यक्तिगत परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। यह सुविधा 21 मई 2026 से 4 जून 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी।

आरआरबी तकनीशियन-1 परीक्षा 13 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। आरआरबी ने अभी तक रांची, बिलासपुर, बैंग्लोर और कोलकाता रीजन के रिजल्ट और कटऑफ अंक जारी किए हैं।

RRB Technician Result 2026: दस्तावेज सत्यापन और ई-कॉल लेटर

आरआरबी तकनीशियन भर्ती रिजल्ट के बाद दस्तावेज सत्यापन (DV) का आयोजन ई-कॉल लेटर में दिए स्थान पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शेड्यूल तय होने के बाद ईमेल, एसएमएस (SMS) या वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा, जिसके बाद वे अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें तारीख, रिपोर्टिंग समय और जरूरी निर्देश शामिल होंगे।

RRB Technician Result 2026: 3 से 4 दिन की तैयारी के साथ आएं छात्र

दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के ठीक अगले दिन उम्मीदवारों को आरआरबी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले नामित रेलवे अस्पतालों में मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को आरआरबी शहर से अस्पताल वाले शहर तक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इसलिए, उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे डीवी और मेडिकल परीक्षा के लिए 3 से 4 दिनों से अधिक की तैयारी (रहने-खाने की व्यवस्था) के साथ आएं।

शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों की पात्रता पूरी तरह से अंतरिम है। यदि ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी में कोई गड़बड़ी या कमी पाई जाती है, या भर्ती के किसी भी चरण में किसी प्रकार की धोखाधड़ी सामने आती है, तो उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी। ध्यान रहे कि केवल डीवी के लिए बुलाए जाने से रेलवे में नियुक्ति का कोई अधिकार नहीं मिल जाता।

RRB Technician Result 2026: दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों (जैसे- शैक्षणिक योग्यता (EQ), जाति प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर) की स्कैन की गई रंगीन प्रतियां दस्तावेज सत्यापन से पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी। डीवी के समय उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनके A4 साइज में दो सेट स्व-सत्यापित (Self-Attested) फोटोकॉपी लाने होंगे।

सभी प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में केवल अंग्रेजी या हिंदी में होने चाहिए। डीवी की तारीख पर मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत न करने वाले उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। डीवी या मेडिकल परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों की पात्रता तुरंत रद्द कर दी जाएगी।

Also read JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट 2 जून तक बढ़ी, आवेदन शुल्क जानें

आरआरबी रांची कटऑफ

रेलवे / उत्पादन इकाई
अनारक्षित
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
अन्य पिछड़ा वर्ग
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
भूतपूर्व सैनिक
पूर्व मध्य रेलवे
78.2313
77.21089
67.34694
77.55102
68.02721

आरआरबी बिलासपुर कटऑफ

रेलवे / उत्पादन इकाई
अनारक्षित
अनुसूचित जाति(SC)
अनुसूचित जनजाति
अन्य पिछड़ा वर्ग
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
भूतपूर्व सैनिक
मध्य रेलवे (CR)
77.55102
71.42857
73.46939
73.12926
76.87074
47.61905
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR)
70.06803
64.28571

आरआरबी बेंगलुरु कटऑफ

रेलवे / उत्पादन इकाई
अनारक्षित
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
अन्य पिछड़ा वर्ग
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
भूतपूर्व सैनिक
दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR)
79.59184
73.46939
71.08844
65.9864

दलालों और ठगों से सावधान रहें

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि वे ऐसे दलालों और असामाजिक तत्वों से सावधान रहें जो अवैध रूप से नौकरी दिलाने का झूठा वादा करते हैं। आरआरबी की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत (Computerized) है और चयन पूरी तरह से उम्मीदवार की योग्यता (Merit) के आधार पर ही होता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications