Saurabh Pandey | October 17, 2026 | 05:54 PM IST | 1 min read
बीएचईएल ने आर्टिसन ग्रेड-4 के 660 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार 21 अक्टूबर से आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे।

नई दिल्ली : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने 9 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में 'आर्टिसन ग्रेड-4' के कुल 660 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे।
बीएचईएल आर्टिसन ग्रेड-4 भर्ती के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 1 अक्टूबर 2026 को 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
श्रेणी | परीक्षा शुल्क | प्रोसेसिंग शुल्क | कुल शुल्क |
|---|---|---|---|
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग | 600 रुपये | 400 + GST | 1,072 रुपये |
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक | निःशुल्क | 400 + GST | 472 रुपये |
बीएचईएल आर्टिसन ग्रेड 4 नोटिफिकेशन 660 पदों (फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और फाउंड्रीमेन) के लिए जारी किया गया है। ये पद भारत में स्थित 9 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में हैं।
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
फिटर | 278 पद |
वेल्डर | 104 पद |
टर्नर | 52 पद |
मशीनिस्ट | 101 पद |
इलेक्ट्रीशियन | 90 पद |
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक | 23 पद |
फाउंड्रीमेन | 12 पद |