Trusted Source Image

UPSSSC: क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और फिजिकल ट्रेनर के 412 पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें

Saurabh Pandey | October 17, 2026 | 10:43 AM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और फिजिकल ट्रेनर के 412 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 में भाग लिया होना चाहिए। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 में भाग लिया होना चाहिए। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने 'क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी' और 'व्यायाम प्रशिक्षक' के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो उम्मीदवार PET-2025 में शामिल हुए थे और जिनके पास वैलिड स्कोरकार्ड है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवार इसमें 11 नवंबर तक संशोधन कर सकेंगे।

यूपीएसएसएससी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

UPSSSC Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

उत्तर प्रदेश के युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षक दल निदेशालय के अंतर्गत कुल 412 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें 368 पद क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के लिए और 44 पद व्यायाम प्रशिक्षक के लिए उपलब्ध हैं।

UPSSSC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्कऑनलाइन प्रक्रिया शुल्कशुल्क योग (आवेदन शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)
अनारक्षितशून्य25 रुपये25 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्गशून्य
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जातिशून्य
25 रुपये
25 रुपये
अनुसूचित जनजातिशून्य
25 रुपये
25 रुपये

Also read UPESSC TGT Result 2026: यूपी टीजीटी रिजल्ट, कटऑफ अंग्रेजी व हिंदी विषयों के लिए upessc.up.gov.in पर जारी

UPSSSC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन पूरी तरह से नॉर्मलाइज्ड PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग पर निर्भर करेगा, जिसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मापन परीक्षा (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी।

  1. UP PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  2. मुख्य लिखित परीक्षा (100 अंक)
  3. शारीरिक मापन परीक्षा (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) (क्वालीफाइंग)
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. चिकित्सा परीक्षा
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]