Trusted Source Image

DU PG Admission 2026: डीयू पीजी एडमिशन के तीसरे राउंड का मिनिमम एलोकेशन स्कोर admission.uod.ac.in पर जारी

Saurabh Pandey | July 12, 2026 | 03:53 PM IST | 2 mins read

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट एडमिशन (CSAS-PG) के तीसरे राउंड का मिनिमम एलोकेशन स्कोर (कट-ऑफ) जारी कर दिया है।

यह स्कोर केवल तीसरे राउंड की स्थिति को दर्शाता है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यह स्कोर केवल तीसरे राउंड की स्थिति को दर्शाता है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों में दाखिले के तीसरे राउंड के 'मिनिमम एलोकेशन स्कोर' (कट-ऑफ स्कोर) जारी कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम फॉर पोस्टग्रेजुएट (CSAS-PG) के माध्यम से आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तीसरे राउंड के तहत सीटों के आवंटन के लिए जरूरी न्यूनतम अंकों की जांच कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय ने इन स्कोर्स को पीडीएफ फॉर्मेट में प्रकाशित किया है, जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों और कॉलेजों में सीट आवंटन के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों का पूरा विवरण दिया गया है। ये अंक दर्शाते हैं कि इस राउंड में किस न्यूनतम स्कोर पर सीटें आवंटित की गई हैं, जिससे उम्मीदवारों को प्रवेश के रुझानों को समझने में मदद मिलेगी।

ऐसे डाउनलोड करें मिनिमम एलोकेशन स्कोर पीडीएफ

  1. सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन (CSAS-PG 2026) सेक्शन पर नेविगेट करें।
  3. अब “Round 3 Minimum Allocation Scores” नाम के नोटिफिकेशन या लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करते ही स्कोर की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें।
  6. अब पीडीएफ में अपने प्रोग्राम और कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम स्कोर की जांच करें।

DU PG Admission 2026: पीडीएफ में दी गई जानकारियां

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई आधिकारिक पीडीएफ में उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण देखने को मिलेंगे-

  1. पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम (कोर्स) का नाम
  2. एडमिशन कैटेगरी (जैसे- जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी आदि)
  3. संबंधित विभाग, कॉलेज या सेंटर का नाम
  4. मिनिमम एलोकेशन स्कोर (न्यूनतम अंक)
  5. एलोकेशन का राउंड
  6. प्रवेश से जुड़े महत्वपूर्ण दिशानिर्देश और अस्वीकरण

Also read DU PG Admission 2026: डीयू के एक वर्षीय पीजी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन pgportal.uod.ac.in पर शुरू

DU PG Admission 2026: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण बातें

विभिन्न पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के लिए यह मिनिमम एलोकेशन स्कोर अलग-अलग हैं, जो कि कोर्स की मांग, आवेदकों की संख्या और उपलब्ध सीटों पर निर्भर करते हैं। उम्मीदवारों के लिए ये स्कोर राउंड 3 के बाद अपनी स्थिति का आंकलन करने और आगे के आगामी एडमिशन राउंड्स की योजना बनाने के लिए एक रिफ्रेंस पॉइंट के रूप में कार्य करते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications