Trusted Source Image

Bihar DElEd 2026: बिहार बोर्ड ने जारी की मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची, गड़बड़ी होने पर 15 जुलाई तक चैलेंज

Saurabh Pandey | July 12, 2026 | 05:52 PM IST | 2 mins read

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सत्र 2026-28 के लिए डीएलएड (D.El.Ed.) कॉलेजों की स्वीकृत सीटों की सूची जारी कर दी है। यदि किसी प्रशिक्षण संस्थान को इस सूची या सीटों के विवरण पर कोई आपत्ति है, तो वे 15 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक ईमेल द्वारा अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रशिक्षण सत्र 2026-28 में नामांकन से जुड़ी कॉलेजों की यह स्वीकृत सूची आधिकारिक पोर्टल bsebdeled.com पर अपलोड की जा चुकी है। (आधिकारिक वेबसाइट)
समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रशिक्षण सत्र 2026-28 में नामांकन से जुड़ी कॉलेजों की यह स्वीकृत सूची आधिकारिक पोर्टल bsebdeled.com पर अपलोड की जा चुकी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) से मान्यता प्राप्त और बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त सभी सरकारी और गैर-सरकारी डी.एल.एड. संस्थानों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने सभी संबंधित संस्थानों के प्राचार्यों और प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे सूची में दिए गए विवरणों और अपनी स्वीकृत सीटों की संख्या की अच्छी तरह जांच कर लें। यदि प्रकाशित सूची में कोई भी गड़बड़ी या विसंगति पाई जाती है, तो संस्थान निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि किसी संस्थान को सूची में दिए गए विवरणों को लेकर कोई शिकायत है, तो वे केवल ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए संस्थानों को बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक ईमेल आईडी bsedldhbs@gmail.com पर मेल करना होगा। आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो 13 जुलाई से 15 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।

सहायक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य

संस्थानों को यह विशेष हिदायत दी गई है कि वे ईमेल के माध्यम से अपनी आपत्ति भेजते समय उससे जुड़े सभी आवश्यक सहायक दस्तावेज और साक्ष्य जरूर संलग्न करें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिना किसी पुख्ता दस्तावेज या सबूत के भेजी गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 15 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे के बाद या किसी अन्य माध्यम (जैसे ऑफलाइन या डाक) से प्राप्त होने वाले आवेदनों को सीधे तौर पर खारिज कर दिया जाएगा।

समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर किसी संस्थान द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई जाती है, तो यह मान लिया जाएगा कि संबंधित प्रशिक्षण संस्थान को समिति द्वारा अपलोड किए गए विवरण और सीटों की संख्या के संबंध में कोई आपत्ति नहीं है।

Also read Bihar DElEd Exam Dates 2026: बिहार डीएलएड के पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षा का शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड डेट

निर्धारित समय के बाद सूची मानी जाएगी फाइनल

बिहार बोर्ड ने साफ तौर पर कहा है कि यदि कोई संस्थान तय समय-सीमा के भीतर अपनी कोई भी आपत्ति या शिकायत दर्ज नहीं कराता है, तो यह मान लिया जाएगा कि संस्थान वेबसाइट पर जारी की गई जानकारियों से पूरी तरह संतुष्ट है। ऐसी स्थिति में, बोर्ड द्वारा प्रकाशित किए गए विवरणों को ही शैक्षणिक सत्र 2026-28 के डी.एल.एड. एडमिशन के लिए अंतिम मान लिया जाएगा और बाद में इसमें किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications