BHU UG Admission 2024: बीएचयू यूजी प्रवेश के लिए पंजीकरण विंडो आज होगी बंद, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | August 5, 2024 | 11:10 AM IST | 2 mins read
विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर, घटक महाविद्यालयों, महिला महाविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रमों के लिए कुल 7712 सीटें उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो आज यानी 5 अगस्त को बंद हो जाएगी। बीएचयू के यूजी कार्यक्रमों में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बीएचयू यूजी आवेदन से संबंधित जानकारी इस लेख में है।
जो आवेदक एनटीए द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी 2024 में उपस्थित हुए हैं और किसी विशेष कार्यक्रम के लिए आवश्यक पात्रता रखते हैं, वे बीएचयू यूजी 2024 प्रवेश पोर्टल के माध्यम से खुद को पंजीकृत कर सकते हैं और अपना विवरण भर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर जाना होगा।
BHU UG Admission 2024: आवश्यक दस्तावेज
आवेदक पंजीकरण शुल्क का भुगतान करके विषय वरीयताएं भर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया आज रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के रूप में कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, स्कैन किए गए हस्ताक्षर आदि अपलोड करने होंगे।
विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर, घटक महाविद्यालयों, महिला महाविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रमों के लिए कुल 7712 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा, मुख्य परिसर, महिला महाविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में 1182 सशुल्क सीटें भी हैं।
Also read BHU LLB 2024 Counselling: बीएचयू एलएलबी काउंसलिंग राउंड 4 सीट आवंटन रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
BHU UG Admission 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार बीएचयू यूजी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, New Registration लिंक पर क्लिक करें।
- अपना सीयूईटी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें।
- नया पेज खुलेगा, पोर्टल पर लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज जमा करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
पंजीकरण फॉर्म के साथ, विश्वविद्यालय ने बीएचयू यूजी सूचना बुलेटिन 2024 भी जारी किया है। इसमें सीयूईटी के माध्यम से उपलब्ध कार्यक्रमों, पात्रता, आरक्षण, विषयों और फीस की जानकारी शामिल है। अगर आवेदकों को प्रवेश से संबंधित कोई सवाल हो, तो वे admission.help@bhu.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र