UPSC NDA-NA 1 2027: यूपीएससी एनडीए-एनए 1 नोटिफिकेशन जारी, 2 दिसंबर से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | November 23, 2026 | 03:53 PM IST | 1 min read
यूपीएससी ने एनडीए और एनए 1 परीक्षा के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 2 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली :
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा (I) 2027 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 22 दिसंबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
इसके लिए भर्ती परीक्षा 11 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से एनडीए की थल सेना, नौसेना और वायु सेना शाखाओं में 159वें कोर्स के लिए, तथा 121वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (INAC) के लिए प्रवेश दिया जाएगा। दोनों कोर्स 1 जनवरी 2028 से शुरू होने वाले हैं।
UPSC NDA-NA 1 2027: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' प्रक्रिया पूरी करें।
- एनडीए और एनए परीक्षा (I) 2027 चुनें और आवेदन फॉर्म भरें।
- अब विस्तृत नोटिस में दिए गए निर्देशों के अनुसार अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Also read CG Lecturer Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ लेक्चरर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
UPSC NDA-NA 1 2027: चयन प्रक्रिया
यूपीएससी एनडीए-एनए 1 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट, मेडिकल जांच और अंतिम मेरिट सूची तैयार करना शामिल है। उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक और मेडिकल मानकों को पूरा करना होगा। साथ ही, उन्हें अपनी ट्रेनिंग पूरी होने तक अविवाहित रहना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र