UPSC NDA NA 2 Registration 2024: यूपीएससी एनडीए-एनए 2 पंजीकरण upsc.gov.in पर शुरू, 4 जून तक आवेदन का मौका
Saurabh Pandey | May 15, 2024 | 03:36 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी एनडीए एनए 2 भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पत्रों में उम्मीदवार द्वारा चिह्नित गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) 2 परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 15 मई 2024 से शुरू हो चुकी है। यूपीएससी एनडीए एनए 2 भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSC NDA NA 2 Registration 2024 ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जून 2024 तक है। एनडीए एनए 2 आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 5 से 11 जून 2024 तक खोली जाएगी, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपने पहले से जमा आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकेंगे।
UPSC NDA 2 Registration 2024: रिक्तियों की संख्या
यूपीएससी की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा II 2024 के माध्यम से 404 पदों को भरना है। इसमें में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 370 पद और नौसेना अकादमी में 34 पद उपलब्ध हैं।
UPSC NDA-NA 2 2024: आवेदन शुल्क
यूपीएससी एनडीए एनए 2 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी उम्मीदवारों/महिला उम्मीदवारों/जेसीओ/एनसीओ/ओआर के वार्डों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद या वीजा/मास्टर/रुपे का उपयोग करके कर सकते हैं, या क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान या किसी भी बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके भी भुगतान कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के आर्मी विंग के लिए 10+2 पैटर्न के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए या राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है।
- एनडीए की वायु सेना और नौसेना विंग के लिए और एनए में 10+2 कैडेट प्रवेश योजना के लिए 10+2 पैटर्न के भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण हों या समकक्ष होना चाहिए। जो उम्मीदवार 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Also read UPSC CDS 2 2024 Registration: यूपीएससी सीडीएस 2 पंजीकरण upsc.gov.in पर शुरू, जानें प्रक्रिया
UPSC NDA-NA 2 Registration 2024 Apply Online: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- यूपीएससी की परीक्षाओं और ऑनलाइन आवेदन के लिए एक बार पंजीकरण (ओटीआर)' पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और जानकारी सबमिट कर पोस्ट चुनें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करें और डाउनलोड की गई प्रति प्रिंट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें