UPSC IFS Mains Exam Dates 2026: यूपीएससी आईएफएस मेंस शेड्यूल घोषित, 22 नवंबर से परीक्षा

Saurabh Pandey | September 18, 2026 | 08:40 AM IST | 1 min read

यूपीएससी ने आईएफएस मेंस परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है। परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं।

यूपीएससी आईएफएस मेंस परीक्षा 7 दिनों में दो शिफ्ट में आयोजित करेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी आईएफएस मेंस परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षाएं 22, 23, 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर 2026 को दो शिफ्टों में कुल 7 दिनों तक आयोजित की जाएंगी।

यूपीएससी आईएफएस प्रीलिम्स परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवार मेंस परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आयोग द्वारा मेंस के लिए कुल 1,046 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

यूपीएससी आईएफएस प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की थी और नतीजे 15 जून 2026 को घोषित किए गए थे।

UPSC IFS Mains Exam Dates 2026: परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा तिथि और दिन
पहली शिफ्ट (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे)
दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे)
22 नवंबर 2026 (रविवार)
सामान्य अंग्रेजी
सामान्य ज्ञान
23 नवंबर 2026 (सोमवार)
गणित प्रश्नपत्र-I / जूलॉजी प्रश्नपत्र-I
गणित प्रश्नपत्र-II / जूलॉजी प्रश्नपत्र-II
24 नवंबर 2026 (मंगलवार)
कोई परीक्षा नहीं
कोई परीक्षा नहीं
25 नवंबर 2026 (बुधवार)
सिविल इंजीनियरिंग प्रश्नपत्र-I / केमिकल इंजीनियरिंग प्रश्नपत्र-I / मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रश्नपत्र-I
सिविल इंजीनियरिंग प्रश्नपत्र-II / केमिकल इंजीनियरिंग प्रश्नपत्र-II / मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रश्नपत्र-II
26 नवंबर 2026 (गुरुवार)
कृषि इंजीनियरिंग प्रश्नपत्र-I / पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान प्रश्नपत्र-I / वनस्पति विज्ञान प्रश्नपत्र-I / रसायन विज्ञान प्रश्नपत्र-I
कृषि इंजीनियरिंग प्रश्नपत्र-II / पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान प्रश्नपत्र-II / वनस्पति विज्ञान प्रश्नपत्र-II / रसायन विज्ञान प्रश्नपत्र-II
27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)
कृषि प्रश्नपत्र-I / वानिकी प्रश्नपत्र-I
कृषि प्रश्नपत्र-II / वानिकी प्रश्नपत्र-II
28 नवंबर 2026 (शनिवार)
भौतिकी प्रश्नपत्र-I
भौतिकी प्रश्नपत्र-II
29 नवंबर 2026 (रविवार)
भूविज्ञान प्रश्नपत्र-I / सांख्यिकी प्रश्नपत्र-I
भूविज्ञान प्रश्नपत्र-II / सांख्यिकी प्रश्नपत्र-II

Also read UPPSC PCS Mains Result 2025: यूपीपीएससी पीसीएस मेंस रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी, 2,297 उम्मीदवार चयनित

UPSC IFS Mains Exam 2026: वैकल्पिक विषयों की सूची

यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को दो वैकल्पिक विषय चुनने होते हैं। चुने गए हर विषय के दो पेपर होते हैं, और हर पेपर 200 अंकों का होता है।

  1. कृषि
  2. पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान
  3. वनस्पति विज्ञान
  4. रसायन विज्ञान
  5. सिविल इंजीनियरिंग
  6. वानिकी
  7. भूविज्ञान
  8. गणित
  9. मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  10. भौतिकी
  11. सांख्यिकी
  12. जूलॉजी
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]