UPSC IFS Mains Admit Card 2024: यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जारी, 24 नवंबर से परीक्षा
Santosh Kumar | November 14, 2024 | 12:17 PM IST | 1 min read
यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स पास कर लिया है और मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2024 दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2024 का पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
UPSC IFS Mains 2024: परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया
यूपीएससी आईएफएस मेन्स 2024 परीक्षाएं 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30 नवंबर और 1 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी। आयोग ने यूपीएससी आईएफएस मेन्स परीक्षा शेड्यूल पहले आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया है।
यूपीएससी आईएफएस 2024 की चयन प्रक्रिया में तीन चरण हैं: प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। मुख्य परीक्षा में प्रत्येक पेपर 250 अंकों का होता है और अवधि 3 घंटे की होती है। प्रश्नपत्र का माध्यम अंग्रेजी है।
Also read UPSC IFS Mains Exam Guidelines: यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड घोषित, जानें परीक्षा दिशानिर्देश
UPSC IFS Mains Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- ई-एडमिट कार्ड लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड लिंक खोलें।
- पेज पर आवश्यक विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें।
यूपीएससी ने आईएफएस एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के विवरण सहित परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश भी अधिसूचित किए हैं। उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड के साथ संलग्न "उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश" को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल