UPSC IES-ISS 2024: आईईएस-आईएसएस परीक्षा के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट कल; 1 मई से खुलेगी करेक्शन विंडो
Santosh Kumar | April 29, 2024 | 08:32 PM IST | 2 mins read
आयोग के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 48 रिक्तियां भरना है, जिनमें से 18 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा में और 30 रिक्तियां भारतीय सांख्यिकी सेवा में हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस)/भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण विंडो कल यानी 30 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 1 से 7 मई से खुली रहेगी।
आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आयोग के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 48 रिक्तियां भरना है, जिनमें से 18 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा में और 30 रिक्तियां भारतीय सांख्यिकी सेवा में हैं। यूपीएससी आईईएस, आईएसएस 2024 परीक्षा 21 जून को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है।
UPSC IES-ISS 2024: पात्रता मानदंड
रिक्ति के लिए पात्रता की बात करें तो भारतीय आर्थिक सेवा आईईएस के लिए आवेदकों को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र/एप्लाइड इकोनॉमिक्स/बिजनेस इकोनॉमिक्स/इकॉनोमेट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट/मास्टर डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
इसके अलावा, भारतीय सांख्यिकी सेवा आईएसएस के लिए आवेदकों को सांख्यिकी/गणितीय सांख्यिकी/अनुप्रयुक्त सांख्यिकी में से एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री या सांख्यिकी/गणितीय सांख्यिकी/अनुप्रयुक्त सांख्यिकी में मास्टर डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी।
Also read UPSC Calendar 2025: यूपीएससी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी, जानें कब कौन सी परीक्षा
UPSC IES-ISS 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से यूपीएससी आईईएस-आईएसएस 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- आवेदन के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आवेदन की प्रति डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]UGC NET June 2024: यूजीसी नेट एग्जाम ओएमआर आधारित; 16 जून नहीं इस तारीख को होगी परीक्षा, जानें डिटेल
यूजीसी नेट जून परीक्षा अब 18 जून को आयोजित की जाएगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को पत्र लिखकर प्रस्तावित तिथि को संशोधित करने की मांग की थी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’