UPSC CSE Cut-Off 2023: यूपीएससी सीएसई 2023 प्री, मेन कट-ऑफ लिस्ट जारी, upsc.gov.in पर करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | April 18, 2024 | 03:27 PM IST | 1 min read
सामान्य वर्ग के लिए सीएस (प्रारंभिक) कट-ऑफ 75.41 है, जबकि यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ अंक 741 है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज यानी 18 अप्रैल को सिविल सेवा 2023 (सीएस 2023) प्रीलिम्स, मेन और फाइनल कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए सीएस (फाइनल) कट-ऑफ 953 है।
वहीं, सीएस (फाइनल) कट-ऑफ ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 923, ओबीसी के लिए 919, एससी के लिए 890, एसटी के लिए 891, पीडब्ल्यूबीडी-1 के लिए 894, PwBD-2 के लिए 930, पीडब्ल्यूबीडी-3 के लिए 756 और पीडब्ल्यूबीडी-5 श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 589 है।
यूपीएससी मुख्य परीक्षा (सीएस मेन) सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ 741 है। ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कट-ऑफ 706, ओबीसी के लिए 712, एससी के लिए 694, एसटी के लिए 692, पीडब्ल्यूबीडी-1 के लिए 673, PwBD-2 के लिए 718, पीडब्ल्यूबीडी-3 के लिए 396 और PwBD-5 के लिए कट-ऑफ 445 है।
Also read UPSC CSE Final Result 2023: यूपीएससी सीएसई 2023 टॉपर्स लिस्ट जारी, टॉप 10 में चार लड़कियां
सामान्य वर्ग के लिए सीएस (प्रीलिम्स) कट-ऑफ 75.41 है। वहीं, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए कट-ऑफ 68.02, ओबीसी के लिए 74.75, एससी के लिए 59.25, एसटी के लिए 47.82, पीडब्ल्यूबीडी-1 के लिए 40.40, पीडब्ल्यूबीडी-2 के लिए 47.13, PwBD-3 के लिए 40.40 और पीडब्ल्यूबीडी-5 श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 33.68 है।
बता दें कि, यूपीएससी सीएस मेन 2023 के लिए सामान्य वर्ग का कट-ऑफ 741 है, जो वर्ष 2022 में 748 और 2021 में 745 से कम है। इसके अलावा जनरल कैटेगरी के लिए सीएस (प्रीलिम्स) कट-ऑफ इस बार 75.41 है, जो 2022 में 88.22 और 2021 में 87.54 से कम है। उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड सकते हैं।
आयोग द्वारा सीएसई 2023 रिजल्ट 16 अप्रैल 2024 को जारी किया था। यूपीएससी सीएसई 2023 के लिए 1,016 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। यूपीएससी सीएसई परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक वन (AIR-1) हासिल की है। वहीं, अनिमेष प्रधान दूसरे व डोनुरु अनन्या रेड्डी तीसरे स्थान पर रहीं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’