Abhay Pratap Singh | April 16, 2024 | 02:56 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2023 फाइनल रिजल्ट में अनन्या रेड्डी ने तीसरी और रूहानी ने पांचवीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज यानी 16 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा 2023 रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएससी सीएसई 2023 अंतिम परिणाम में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं, टॉप 10 में चार लड़कियों के नाम शामिल हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सीएसई एग्जाम 2023 में शामिल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर टॉपर्स की लिस्ट देख सकते हैं। यूपीएससी सीएसई टॉपर्स लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के नाम के साथ ही कैंडिडेट के रोल नंबर दिए गए हैं। आयोग द्वारा सीएसई रिजल्ट 2023 में कुल 1,016 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
यूपीएससी सीएसई परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक वन (AIR-1) हासिल की है। वहीं, अनिमेष प्रधान दूसरे व डोनुरु अनन्या रेड्डी तीसरे स्थान पर रहीं। टॉप 10 लिस्ट में शामिल लड़कियों में अनन्या रेड्डी के अलावा रूहानी, सृष्टि डबास और ऐश्वर्यम प्रजापति का नाम शामिल है।
कुल सिलेक्टेड 1,016 उम्मीदवारों में से 347 कैंडिडेट जनरल कैटेगरी से हैं, जबकि 115 ईडब्ल्यूएस और 303 उम्मीदवार ओबीसी वर्ग से है। वहीं, 165 एससी और 86 एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों का चयन किया गया है। भारतीय भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं ग्रुप ए और ग्रुप बी में नियुक्ति के लिए यूपीएससी सीएसई 2023 परीक्षा आयोजित की गई है।
यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2023 में टॉप-10 कैंडिडेट के नाम नीचे देख सकते हैं:
आयोग द्वारा लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2023 जारी किया गया है। उम्मीदवारों के लिए व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार प्रक्रिया 2 जनवरी से 9 अप्रैल 2024 तक चरणबद्ध रूप से आयोजित किया गया था।