Santosh Kumar | April 16, 2024 | 02:15 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट 2023 3 दिसंबर को जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल 14,624 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार साक्षात्कार और लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई परिणाम 2023 ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। आयोग ने फाइनल रिजल्ट के रूप में उम्मीदवारों के साथ पीडीएफ फाइल साझा की है।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी द्वारा CSE Final Result PDF में उम्मीदवारों के रोल नंबर और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) शामिल हैं। UPSC CSE Final Result 2023 अभ्यर्थी आयोग की दूसरी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर भी देख सकते हैं।
UPSC CSE Result में अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष 5 रैंक हासिल करने वालों में आदित्य श्रीवास्तव, अनिमेष प्रधान, डोनुरु अनन्या रेड्डी, पीके सिद्धार्थ राजकुमार और रुहानी के नाम शामिल हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी सीएसई अंतिम परिणाम 2023 की जांच कर सकते हैं-
बता दें कि यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट में कुल चार पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और केंद्रीय सेवा समूह 'ए' और समूह 'बी' में नियुक्ति के लिए भरे जाने वाले कुल 1,016 रिक्त पद शामिल हैं।
Also readUPSC CSE Final Result 2023: यूपीएससी सीएसई 2023 टॉपर्स लिस्ट जारी, टॉप 10 में चार लड़कियां
यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2023 साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के आधार पर जारी किया गया है। यूपीएससी सीएसई मेन्स इंटरव्यू का चरण-1 2 जनवरी से 16 फरवरी 2024 तक, चरण-2 19 फरवरी से 15 मार्च तक और चरण-3 9 अप्रैल तक आयोजित किया गया।
यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट 2023 3 दिसंबर को घोषित किया गया था। परीक्षा पिछले साल 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल 14,624 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को दो पालियों में आयोजित की गई थी।
इन नए पाठ्यक्रमों के लिए इन संस्थानों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड या ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) जैसी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने की आवश्यकता नहीं है।
Santosh Kumar