UPSC CSE Result 2024: यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जल्द, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 21, 2025 | 09:08 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई अंतिम परिणाम 2024 के साथ ही कटऑफ अंक और टॉपर्स लिस्ट भी आयोग द्वारा साझा की जाएगी।
नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से जल्द ही यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) 2024 के लिए अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट 2024 की जांच कर सकेंगे।
यूपीएससी सीएसई 2024 फाइनल रिजल्ट में मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार राउंड में कैंडिडेट के प्रदर्शन के आधार पर अनुशंसित उम्मीदवारों की मेरिट सूची शामिल होगी। यूपीएससी सीएसई मेन एग्जाम 2024 में सफल कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, जिसका आयोजन 7 जनवरी से 17 अप्रैल, 2025 तक किया गया।
यूपीएससी सीएसई 2024 अंतिम परिणाम में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल होंगे। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 1,132 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। यूपीएससी सिविल सेवा भर्ती चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू को शामिल किया गया है।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के तहत इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (IAS), भारतीय पुलिस सर्विसेज (IPS) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (IFS), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए रिक्त पदों पर भर्ती हेतु पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
यूपीएससी सीएसई अंतिम परिणाम के बाद क्या होगा?
यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को उनकी रैंक, वरीयता और उपलब्धता के आधार पर विभिन्न सेवाएं और कैडर आवंटित किए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों (अनुशंसित और गैर-अनुशंसित) के आधिकारिक अंक अंतिम परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद जारी किए जाएंगे।
UPSC CSE Result 2024 Final Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “नया क्या है” सेक्शन पर विजिट करें।
- “यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2024” पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर/नाम खोजें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा