UPPSC PCS Mains Result 2025: यूपीपीएससी पीसीएस मेंस रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी, 2,297 उम्मीदवार चयनित

Santosh Kumar | September 17, 2026 | 06:33 PM IST | 2 mins read

यूपीपीएससी पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर हुई, जिसमें कुल 10,284 उम्मीदवार शामिल हुए।

आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कंबाइंड स्टेट / अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है। जारी किए गए परिणाम के अनुसार, कुल 2,297 उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए सफल घोषित किया गया है। यूपीपीएससी पीसीएस परिणाम उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने मुख्य परीक्षा में भाग लिया।

मुख्य परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर हुई, जिसमें कुल 10,284 उम्मीदवार शामिल हुए। इस भर्ती में 28 तरह के पदों पर कुल 814 रिक्तियां हैं, इनमें 2 रिक्तियों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

इनका परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। शेष 812 पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा, जिसके लिए आयोग ने साक्षात्कार के लिए 2,297 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है।

UPPSC PCS Mains Result 2025: हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

इससे पहले, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आज यूपीपीएससी और राज्य सरकार के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा दायर सिविल रिट याचिका (रिट याचिका संख्या WRIA/729/2026) को मेरिट के आधार पर खारिज कर दिया है।

हालांकि, परिणाम अधिसूचना में आयोग ने कहा है कि इस परीक्षा का परिणाम इलाहाबाद हाई कोर्ट में दायर रिट याचिका संख्या 4253/2026 (*अर्चित शिवम मिश्रा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य*) में आने वाले अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा।

Also read Delhi Police PE-MT Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पीई-एमटी एडमिट कार्ड जारी, टेस्ट 28 सितंबर से

UPPSC PCS Mains Result 2025: इंटरव्यू शेड्यूल जल्द होगा जारी

साथ ही, यूपी के बाहर की महिला उम्मीदवारों के परिणाम भी यूपी सरकार की विशेष अपील संख्या 475/2019 में हाई कोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन होंगे। इंटरव्यू प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

परीक्षा का परिणाम आयोग के कार्यालय के नोटिस बोर्ड और यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों के प्राप्त अंक और कट-ऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]